Asia Cup 2023: पहली बार एशिया कप खेलने उतरेगी ये टीम, भारत-पाकिस्तान के खिलाफ होगा मैच! हो सकता है उलटफेर

Nepal qualify for Asia Cup 2023: एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से पाकिस्तान की सरजमीं पर होने जा रहा है। पाकिस्तान में इस साल एशिया कप के कुल चार मैच खेले जाएंगे। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलने वाली है।

पहली बार नजर आएगी नेपाल की टीम: एशिया कप के इतिहास में पहली बार नेपाल की टीम भाग लेने वाली है। नेपाल ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। वहीं अपने दूसरे मुकाबले में नेपाल की टीम भारत से टकराएगी।

Asia Cup 1

भारत ने सात बार जीती है ट्रॉफी: एशिया कप की ट्रॉफी सबसे अधिक 7 बार जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने अब तक सबसे अधिक बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं भारत के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। श्रीलंका ने एशिया कप की ट्रॉफी को अब तक छह बार उठाया है। जबकि पाकिस्तान की टीम अब तक सिर्फ दो बार जीत दर्ज करने में सफल रही है।

नेपाल कर सकती है अलटफेर: भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में शामिल नेपाल की टीम एशिया कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, हांग कांग, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा अब नेपाल की टीम ने भी अपना नाम इस टूर्नामेंट से जोड़ लिया है। नेपाल एशिया कप में खेलने वाली 8वीं टीम बन गई है। वह अपने पहले सीजन में बेहतर खेल दिखाना चाहेगी।

भारत-पाकिस्तान मजबूत दावेदार: पिछले साल एशिया कप श्रीलंका ने जीता था। इसके बावजूद इस साल भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के लिए फेवरेट मानी जा रही है। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है। ऐसे में एशिया कप का आयोजन भी इस साल वनडे फॉर्मेट में किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+