नेपाल क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 9 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की जगह
Nepal qualified for T20 World Cup: नेपाल क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। नेपाल की टीम ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेपाली टीम के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी का दिन नहीं हो सकता। टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में यूएई को हराकर नेपाल ने यह मुकाम हासिल किया।
नेपाल ने जीत के आबाद सेलिब्रेट किया। इसके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जीत का जश्न मनाते हुए फैन्स का जमावड़ा भी देखा जा सकता है। कड़ी मेहनत के बाद नेपाल ने यह मुकाम पाया है। 9 साल बाद नेपाली टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका आया है।

सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल ने यूएई को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और वर्ल्ड कप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया। यूएई ने 9 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलते हुए नेपाल ने 2 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
अगले साल वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएस में होगा। दोनों देश मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे। इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों को जगह मिलेगी। यह काफी बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है। नेपाल के अलावा ओमान ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। बहरीन को पराजित कर ओमान ने वर्ल्ड कप में स्थान बनाया।












Click it and Unblock the Notifications