नेपाल की कप्तान से स्मृति मंधाना को मिला 'टोकन ऑफ लव', फैंस के चेहरे पर आई स्माइल
India Women vs Nepal Women, 10th Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए फैंस को बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार करना होगा।
मंधाना को मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति
अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने नेपाल के खिलाफ 82 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। हार के बावजूद नेपाल की क्रिकेट टीम ने कुछ ऐसा किया जिसे देख भारतीय फैंस बेहद खुश नजर आए। दरअसल, मैच के बाद नेपाल की कप्तान इंदु बर्मा ने स्मृति मंधाना को भगवान बुद्ध की एक मूर्ति भेंट की। जिस पर 'टोकन ऑफ लव' लिखा हुआ था। इंदु बर्मा के इस व्यवहार के लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।

भारत को मिली बड़ी जीत
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के खिलाफ 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा ने 81 रन बनाए। दयालन हेमलता ने 47 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 रन का योगदान दिया। जिसके जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी।
एशिया कप जीत सकती है भारतीय टीम
नेपाल की ओर से सीता राणा मगर सर्वाधिक 18 रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी और राधा यादव ने दो-दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। महिला एशिया कप 2024 में सेमीफाइनल तक का सफर भारत का अब तक शानदार रहा है।
रोमांचक रहा है महिला एशिया कप
भारतीय महिला टीम अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई हैं। आगामी सेमीफाइनल मुकाबले का प्रशंसकों और विश्लेषकों दोनों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल महिला एशिया कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिल चुके हैं। कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही इन मुकाबलों के और रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications