हार्दिक पांड्या का पत्ता गौतम गंभीर और रोहित ने नहीं काटा, कोई तीसरा आकर कर गया बड़ा खेल?
सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका में कप्तान बनाकर भेजने का फैसला लिया गया है। हार्दिक पांड्या को कप्तान नहीं बनाते हुए महज एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद कई तरह के सवाल भी सामने आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को कप्तान नहीं बनाने के पीछे गौतम गंभीर का हाथ माना जा रहा था। इसके बाद एक और नई खबर निकलकर सामने आई कि भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने भी सूर्यकुमार यादव के नाम पर अपनी सहमति जताई है। इस वजह से सूर्या को कप्तान बनाया गया।

अब एक नई खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि गौतम और रोहित दोनों ने ही सूर्या को कप्तान बनाने के लिए कोई जोर नहीं दिया था। गौतम गंभीर ने एक साफ़ बात सलेक्टर्स को कही थी। इसके बाद चयन समिति ने कप्तान बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर ने कहा कि मैं ऐसे कप्तान को चाहता हूँ जिसके साथ वर्कलोड की समस्या नहीं हो। काम के दौरान उनका कार्यभार एक बाधा के रूप में सामने न आए। गंभीर ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने गंभीर की बात को समझते हुए अपना काम किया।
अगरकर और चयन समिति के अन्य लोगों ने टीम के सदस्यों से भी बात की और सूर्यकुमार यादव के लिए फीडबैक बिलकुल सही निकलकर आया। खिलाड़ी सूर्या को कप्तान बनाने के पक्ष में थे। यहाँ से हार्दिक पांड्या का मामला कमजोर हो गया और फिर सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications