IPL 2024: फिर छाएंगे गुरु, लम्बे समय के बाद कॉमेंट्री की दुनिया में होगी वापसी
Navjot Singh Sidhu: सियासी पिच पर खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट की तरफ रुख कर रहे हैं। आईपीएल में सिद्धू की शायरियां सुनने को मिलेगी। लम्बे समय के बाद वह फिर से कॉमेंट्री की दुनिया में लौट रहे हैं। आईपीएल में उनको बतौर कॉमेंटेटर देखा जा सकेगा।
सिद्धू आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कॉमेंट्री करेंगे। छह साल के बाद उनकी वापसी हो रही है। राजनीति में व्यस्त होने के कारण वह कॉमेंट्री से दूर हो गए थे लेकिन अब वापसी करने के लिए कमर कस ली है। स्टार स्पोर्ट्स ने एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि सरदार ऑफ़ कॉमेंट्री इस बैक।

गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उनके पास समय ही समय है। ऐसे में उन्होंने फिर से खेल के मैदान पर चलने वाले चौके-छक्कों की तरफ रुख करने का मन बनाया और वापस फैन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हो गए।
A wise man once said, "Hope is the biggest ‘tope’"
And this wise man, the great @sherryontopp himself, has joined our Incredible StarCast! 👏
Dont miss his incredible commentary (and gajab one-liners) in #IPLOnStar - STARTS MAR 22, 6:30 PM onwards, LIVE on Star Sports Network! pic.twitter.com/BjmFq9OKQ4
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 19, 2024
हालांकि राजनीति से सिद्धू ने पूरी तरह से किनारा करने का कोई फैसला नहीं लिया है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ जाने के बाद सिद्धू फिर से अपने पुराने मैदान पर लौट रहे हैं। आईपीएल के पहले ही मुकाबले में उनकी आवाज का जादू देखने को मिलेगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच होगा। यह मैच 22 मार्च को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications