IPL 2023: विराट कोहली से तकरार के बाद नवीन ने 'कैप्टन कूल' के साथ खिंचवाई फोटो, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
IPL 2023: एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक की हाल ही में आरसीबी के स्टार विराट कोहली से तकरार हुई थी। इसके बाद अब उन्हें एमएस धोनी के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया है, जिसके बाद से प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।

IPL 2023: एलएसजी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लखनऊ में खेला गया आईपीएल का 43वां मैच कई कारणों से लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस मुकाबले में एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक की आरसीबी के स्टार विराट कोहली से तकरार हो गई थी। इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच विवाद होते देखा गया। इस बीच अब नवीन को धोनी के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया।
दरअसल, लखनऊ में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान, जब एलएसजी बल्लेबाज आउट हो रहे थे, तब कोहली को काफी उत्साहित होते हुए देखा गया था। यहां तक कि 17वें ओवर में एलएसजी के अफगानिस्तानी खिलाड़ी नवीन-उल-हक के साथ उनके बीच तीखी बहस भी हो गई थी। हालांकि, फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत कहां से हुई थी।
नवीन-उल-हक की धोनी के साथ फोटो वायरल
मैच के कुछ वीडियो देखने पर पता चलता है कि, क्रीज पर मौजूद एलएसजी बल्लेबाज अमित मिश्रा और अंपायर ने कोहली को नवीन से अलग कर दिया। इस बीच एक नजारा ऐसा भी देखने को मिला, जब आरसीबी के पूर्व कप्तान एलएसजी के खिलाड़ी की ओर कुछ कहते हुए अपने जूते की ओर इशारा कर रहे थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एलएसजी के मैच के बाद नवीन को धोनी के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया है, इस तस्वीर को लेकर लोग अपने-अपने अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं।
मैच के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब एलएसजी गेंदबाज नवीन-उल-हक और कोहली के बीच कुछ कहासुनी होते देखा गया था, हालांकि, दोनों को आरसीबी के ग्लेन मेक्सवेल ने अलग कर दिया। इसके बाद जब कोहली और मेयर्स के बीच कुछ बात हो रही थी, तो अचानक पहुंचे गौतम गंभीर ने दोनों को अलग कर दिया।
इसके ठीक बाद खुद गौत गंभीर को कोहली की ओर बढ़ते हुए देखा गया। हालांकि, दोनों के बीच कुछ ज्यादा कहासुनी होती इससे पहले एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और अमित मिश्रा समेत अन्य लोगों ने उन्हें अलग कर दिया। लेकिन दोनों के बीच इस दौरान तीखी बहस हो चुकी थी।
शुरू में कोहली को गंभीर का कंधा पकड़े हुए देखा गया था, इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होते हुए देखा गया था। हालांकि अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और एलएसजी के सहायक कोच विजय दहिया ने भी दोनों को अलग किया।












Click it and Unblock the Notifications