नसीम शाह को देख बाबर को आई जावेद मियांदाद की याद, Shastri बोले- याद दिलाने के लिए धन्यवाद

नई दिल्ली, 8 सितंबर: क्रिकेट के गलियारों में बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए धमाकेदार मुकाबले की ही चर्चा सुनने को मिल रही है। खासतौर पर दसवें नंबर के खिलाड़ी नसीम शाह। क्रिकेट पंडित नसीम शाह की तारीफ करते नहीं थक रहे। तारीफ बनती थी है, शाह ने आखिरी ओवर में वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पाक के सामने 130 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे। ऐसे में दसवें नंबर के खिलाड़ी नसीम शाह ने पहली दो गेंदों पर लगातार दो छ्क्के लगाकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई।

बाबर को आई मियांदाद की याद

बाबर को आई मियांदाद की याद

नसीम शाह के लगातार दो छक्के देख पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पूर्व पाक दिग्गज जावेद मियांदाद की याद आ गई। दरअसल, 1986 में शारजाह के मैदान पर ऑस्ट्रे-एशिया कप में मियांदाद ने भारत के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई थी। उस समय भारत की ओर से चेतन शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे और पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री भी उस मुकाबले का हिस्सा थे।

क्या बोले बाबज आजम?

क्या बोले बाबज आजम?

पाकिस्तान की जीत के बाद बाबर आजम ने पोस्ट मैच सेरेमनी में रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा, ''नसीम शाह ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। नसीम को जैसे मैंने पहले खेलते हुए देखा था, उससे मुझे उसपर भरोसा था। यह पल मुझे जावेद मियांदाद के छक्के की याद दिलाता है।''

बाबर की बात सुनने के बाद रवि शास्त्री ने कहा, ''याद दिलाने के लिए शुक्रिया.. मैं भी उस मुकाबले का हिस्सा था।''

नसीम की हुई तारीफ

नसीम की हुई तारीफ

बाबर आजम ने आगे कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो, ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत टेंशन वाला था। खिलाड़ी लगातार ड्रेसिंग रूम के अंदर-बाहर आ जा रहे थे। नसीम ने शानदार तरीके से मैच को पाकिस्तान के लिए खत्म किया। शारजाह में हमेशा काफी लो स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। मुजीब-उर-रहमान और राशिद खान दोनों बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। हम सिर्फ मैच को आखिरी तक ले जाना चाहते थे। हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की। हालांकि, हम प्लान के मुताबिक बल्लेबाजी को अंजाम नहीं दे सके।''

आफगनिस्तान ने बनाए थे 129 रन

आफगनिस्तान ने बनाए थे 129 रन

मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129-6 का स्कोर बनाया था। इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 35 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ को 2 विकेट मिले।
पाक ने 130 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल किया। जीत में उप-कप्तान शादाब खान (36) टॉप स्कोरर रहे। अफगान की ओर से फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी और फरीद अहमद मलिक को 3-3 विकेट मिले।

अफगानिस्तान और भारत बाहर

अफगानिस्तान और भारत बाहर

सुपर-4 राउंड में मिली लगातार दो हार के बाद ना सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम भी एशिया कप से बाहर हो गई। हालांकि, आज ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेलेंगी और दोनों ही टीमों के नजर जीत के साथ एशिया कप 2022 में अपने सफर को खत्म करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+