148 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ 11 बार हुआ ऐसा, 100वें टेस्ट को मुशफिकुर रहीम ने बनाया यादगार, हुआ ये कमाल

Mushfiqur Rahim 100th Test: बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में चल रहे दो मैचों की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने 100वें टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। ऐसा करने के साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

100वें टेस्ट में किया बड़ा कमाल (Mushfiqur Rahim 100th Test)

38 साल के मुशफिकुर रहीम यह कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले और दुनिया के केवल 11वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। यह दमदार रिकॉर्ड उन्होंने 195 गेंदों में पूरा किया, जिससे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी क्लास को फिर से साबित किया। मुशफिकुर रहीम अब उन विशिष्ट बल्लेबाज़ों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच को शतक के साथ यादगार बनाया है।

Mushfiqur Rahim 1

मुशफिकुर रहीम ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

मुशफिकुर रहीम पहले ही टेस्ट फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनका यह शतक बांग्लादेशी क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। उनके अनुभव और प्रदर्शन ने हमेशा टीम को मज़बूती दी है, और 100वें टेस्ट में यह उपलब्धि उन्हें देश के महानतम क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है। इस शतक के साथ मुशफिकुर ने बांग्लादेश को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है।

लिस्ट में शामिल कई दिग्गज खिलाड़ी

कॉलिन काउड्रे (इंग्लैंड) - 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) - 1989 में भारत के खिलाफ
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) - 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ
एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) - 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ
इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) - 2005 में भारत के खिलाफ
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 2006 में (एक ही मैच में दो शतक)
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) - 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) - 2017 में श्रीलंका के खिलाफ
जो रूट (इंग्लैंड) - 2021 में भारत के खिलाफ
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+