Murali Vijay Love Story: जिगरी यार दिनेश कार्तिक की पत्नी से मुरली कर बैठे थे इश्क, मचा था हंगामा

मुरली विजय का एक अच्छा करियर रहा है। उन्होंने पहला इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था, अपने 15 साल के लंबे करियर में मुरली ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 खेले हैं।

Murali Vijay Love Story

Murali Vijay Love Story: भारत के लिए तीनों फार्मेट खेल चुके और आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेर चुके टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे मुरली विजय ने आज इंटरनेशनल मैचों और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है, हालांकि वो साल 2018 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, उन्होंने दिसंबर 2018 में अपना अंतिम टेस्ट खेला था और उसके बाद से ही वो टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे, हालांकि उनकी वापसी तो नहीं हुई लेकिन उन्होंने संन्यास का ऐलान जरूर कर दिया। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है।

मुरली ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 खेले हैं

मुरली ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 खेले हैं

मुरली विजय का एक अच्छा करियर रहा है। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था, अपने 15 साल के लंबे करियर में मुरली ने टीम इंडिया की ओर से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपना जलवा बिखेरा है। अपने 15 साल के करियर में मुरली ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 खेले हैं तो वहीं उन्होंने आईपीएल करियर में 106 मैच खेले हैं। वो सीएसके के काफी भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं।

 बेस्ट फ्रेंड की पत्नी से कर बैठे इश्क

बेस्ट फ्रेंड की पत्नी से कर बैठे इश्क

मुरली विजय केवल मैदान में अपने उम्दा क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चित रहे हैं। इसलिए जब भी उनका जिक्र होता है तो उनकी प्रेम कहानी भी सामने आ जाती हैं। दरअसल मुरली का दिल अपने बेस्ट फ्रेंड की पत्नी पर आ गया था और इसी वजह से उनकी लवस्टोरी लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बन जाती है। मालूम हो कि मुरली विजय ने मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की एक्स पत्नी निकिता से शादी की है।

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय में हुआ था झगड़ा

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय में हुआ था झगड़ा

मालूम हो कि एक वक्त था, जब मुरली और दिनेश दोनों अच्छे मित्र थे और घरेलू क्रिकेट में भी साथ खेलते थे। दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग थी लेकिन साल 2012 के बाद दोनों के बीच काफी कुछ बदल गया। मालूम हो कि साल 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान मुरली की मुलाकात दिनेश की पत्नी निकिता से हुई और दोनों मिलते ही दोस्त बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई, जिसका पता जब दिनेश कार्तिक को चला तो भूकंप आ गया।

दिनेश ने दिया गर्भवती पत्नी को तलाक

दिनेश ने दिया गर्भवती पत्नी को तलाक

दोनों क्रिकेटरों के बीच जमकर लड़ाई हुई और इसके बाद दिनेश ने अपनी पत्नी निकिता को तलाक दे दिया, जिसके बाद निकिता ने क्रिकेटर मुरली से शादी कर ली और आज दोनों साथ में बहुत ज्यादा खुश हैं। फिलहाल मुरली की शादी के कुछ वक्त बाद दिनेश कार्तिक ने भी स्क्वॉश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।

तीन बच्चों के पिता हैं मुरली विजय

जिस वक्त कार्तिक ने निकिता को तलाक दिया था उस वक्त वो गर्भवती थीं। साल 2012 में मुरली और निकिता की शादी हुई थी और आज इन दोनों को तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी हैं) और ये सभी साथ में काफी खुश हैं।

Recommended Video

    Murli Vijay के सामने Dinesh Karthik का नाम चिल्लाने लगे Fans, देखें Video | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+