WPL 2023 MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

WPL 2023 MI vs DC, Playing 11: दिल्ली और मुंबई के बीच महिला आईपीएल में सोमवार को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women

WPL 2023 MI vs DC, Playing 11: महिला प्रीमियर लीग में सोमवार यानी 20 मार्च को बड़ा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सोमवार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में भी सफल रही है। अब दोनों के बीच नंबर वन की लड़ाई होगी। यहां से जीतने वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएगी।

दिल्ली और मुंबई में नंबर वन की लड़ाई

मुंबई की कोशिश पिछले हार को भुलाकर वापस पटरी पर लौटने की होगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम के पास फाइनल में क्वालीफाई करने का शानदार मौका है। टीम के पास लीग स्टेज में अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं। अगर वह इनमें से एक भी जीत जाती है तो बेहतर नेट रन रेट के कारण सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी। जबकि मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश भी लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों को जीतने की होगी।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी रहेगी। पिछले मुकाबलों की तरह ये मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है। पिछली बार जब यह दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो दिल्ली की टीम 18 ओवर में महज़ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई के बाद गुजरात जायंट्स ने दिल्ली को 11 रन से शिकस्त दी थी।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इज़ी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता और सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+