मुंबई अब इस खिलाड़ी को आगे नहीं देगी माैका, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब साबित हुआ है। पांच बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई को 10 मैचों में 8 में हार का सामना करना पड़ा है। मेगा नीलामी के चलते टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। जो पहले मैच विनर साबित होते थे, वो अब अन्य टीमों के लिए खेल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा और ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन कुछ नए खिलाड़ियों ने जरूर यह साबित किया कि आने वाले सीजन में वह अहम साबित होंगे। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बयान देते हुए बताया कि किस खिलाड़ी को अब आगे जाकर माैका नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- नेपाल ने जिम्बाब्वे 'ए' को बुरी तरह से हराया, महज 12 ओवरों में जीत लिया मैच

बना सके हैं सिर्फ इतने रन
मुंबई ने वेस्टइंडीज के 'हिटर' कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन इस सीजन में वह अच्छा नहीं कर रहे हैं। पोलार्ड ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 129 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 25 रहा। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने खराब हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार (6 मई) के मैच में पोलार्ड ने 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाए थे।
Recommended Video

मुंबई नहीं देगी माैका
आकाश चोपड़ा ने माना कि बचे हुए मैचों में पोलार्ड को बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने भविष्यवाणी की कि गुजरात के खिलाफ मैच इस सीजन में उनका आखिरी मैच होगा। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए पोलार्ड ने कहा, "किरोन पोलार्ड के आउट होने से पहले तिलक वर्मा विकेट गंवा बैठे। मेरा मानना है कि किरोन पोलार्ड इस साल अब आगे नहीं खेल पाएं। मुंबई अब उन्हें माैका नहीं देगी क्योंकि डेवाल्ड ब्रेविस बेंच पर बैठे हुए हैं और टिम डेविड भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

मैच खत्म नहीं कर पा रहे पोलार्ड
गाैर हो कि हेड कोच महेला जयवर्द्धने ने भी पोलार्ड के परफॉर्मेंस को लेकर राय दी थी। उन्होंने कहा था कि पोलार्ड ने शुरूआती मैचों में अच्छे संकेत दिए थे, लेकिन मैच खत्म नहीं कर पाए। पोलार्ड ने खुद यह बात स्वीकार की है कि वह मैचों को फिनिश नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई इस सीजन में लगातार दो मैच जीत चुकी है, लेकिन पहले ही लगातार 8 हार का सामना करने के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बाकी बचे 4 मैचों में रोहित सेना को ये जीतने और अपनी गरिमा बनाए रखने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications