नेपाल ने जिम्बाब्वे 'ए' को बुरी तरह से हराया, महज 12 ओवरों में जीत लिया मैच

कीर्तिपुर : नेपाल क्रिकेट टीम ने कीर्तिपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जिंम्बाब्वे 'ए' को बुरी तरह से हराते हुए 12 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंम्बाब्वे की टीम 31.5 ओवर में महज 88 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में नेपाल ने 88 रनों के लक्ष्य को 11.2 ओवर में ही हासिल कर तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी है।
यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- चयनकर्ताओं ने उस जोड़ी को क्यों तोड़ा, जो अच्छा प्रदर्शन कर रही थी
नेपाल ने टॉस जीतकर जिंम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। जिंम्बाब्वे के बल्लेबाज नेपाल के गेंदबाजों के सामने शुरू में ही पस्त होते दिख गए। मैच की पहली ही गेंद पर इनोसेंट केइया बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर विकटों की ऐसी झड़ी लगी कि उनके 6 विकेट महज 30 रनों पर ही गिर गए। लगा कि जिंम्बाब्वे 50 का स्कोर भी नही कर पाएगी, लेकिन सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोनाथन कैंपबेल ने 27 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 90 के करीब पहुंचाने में मदद की।
जोनाथन के अलावा 9वें नंबर पर उतरे ब्रैड इवंस ने 35 गेंदों मे नाबाद 20 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 से ज्यादा स्कोर नहीं कर सका। नेपाल की ओर से गेंदबाजी में करन केसी ने 8 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं सोंपल कामी ने 7 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान संदीप लामीछाने ने 2, जबकि सागर धाकल ने 1 विकेट लिया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत धमाकेदार हुई और सुनील धमाला ने 38 गेंद में 38 रन बनाए। कुशल भुरतेल ने 31 गेंद में नाबाद 34 रन बनाए। इन दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। सुनील के आउट होने के बाद कुशल ने बिनोद भंडारी ने नाबाद 4 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी। अब सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मैच 9 मई को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications