IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कप्तान को दिए टिप्स

आईपीएल का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के कैंप का विजिट किया।

sachin tendulkar

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में अब सिर्फ एक दिन का समय बाकी है, फैंस भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। इस बीच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप का विजिट किया।

सचिन तेंदुलकर ने कप्तान रोहित शर्मा से की बातचीत
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस द्वारा अपने YouTube चैनल पर जारी किए गए वीडियो में तेंदुलकर को कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड और मुख्य कोच मार्क बाउचर के साथ गहरी बातचीत करते देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें सूर्यकुमार यादव के साथ भी मुलाकात करते और नेट्स में युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को बैटिंग टिप्स देते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, अरशद खान और बाकी के खिलाड़ियों को भी नेट सेशन के दौरान ड्रिल में भाग लेते देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस को नहीं मिली अच्छी शुरुआत
मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई थी। टीम को पिछले रविवार को शुरुआती मैच में आरसीबी से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों, फाफ डु प्लेसिस (73) और विराट कोहली (82) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 16.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। साल 2020 में पांचवां आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई पिछले कुछ सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अगला मुकाबला जीतना टीम के लिए काफी जरूरी हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+