MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस दौरान एक बात ने सबका ध्यान खींचने का काम किया। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स मैदान पर काले आर्मबैंड बांधकर आए। यह किसी बड़ी घटना का संकेत होता है।
दरअसल आर्मबैंड बांधने के पीछे एक वजह भी है। भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद शोक प्रकट करने के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजेर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्मबैंड बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। टॉस के तुरंत बाद आशा भोसले को याद किया गया। मुंबई में ही आज उनका निधन हुआ था। कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई इंडियंस और आरसेबी दोनों टीमों के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मौन रखा।
स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि
इसके बाद दोनों टीमों के प्लेयर्स अपने बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। स्टेडियम पर लगी बड़ी स्क्रीन पर आशा भोसले की फोटो दर्शाते हुए उनके जन्म और निधन के सालों के साथ ट्रिब्यूट दिया गया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अपनी आशा ताई को नमन किया और माहौल गमगीन हो गया।
आशा भोसले को क्रिकेट खासा पसंद था। मुंबई इंडियंस टीम की वह फैन भी थीं और सचिन तेंदुलकर के साथ उनके पारिवारिक रिलेशन थे। मुंबई में उनका शव कल फैन्स के लिए रखा जाएगा। जहां लोग अंतिम दर्शन कर पाएंगे।
A moment of silence at Wankhede as we remember and pay tribute to the legendary Asha Bhosle Tai.
Our players are wearing black armbands as a mark of respect. pic.twitter.com/YyHUYd8EY5
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 12, 2026
डीजे पर बजे आशा भोसले के गाने
मैच के दौरान ब्रेक में भी आशा भोसले के गाने डीजे पर बजते हुए दिखाई दी। 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। साल 2022 में उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का निधन हुआ था। आशा भोसले के गाने देश और दुनिया में पसंद किए जाते हैं। आशा भोसले को पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के आदि कई पुरस्कार मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications