IPL 2026 से पहले MI करेगी टीम में बड़े फेरबदल, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ी होंगे रिलीज!
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम ने क्वालिफायर-2 तक का सफर तय किया, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) से हार का सामना करना पड़ा।
भले ही टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिनकी जगह अगले सीजन में खतरे में पड़ गई है। ऐसे में 2026 की तैयारी के लिए टीम कुछ नामों पर बड़ा फैसला कर सकती है। आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हें मुंबई इंडियंस 2026 से पहले रिलीज कर सकती है।

1- रीस टॉपली (Reece Topley)
इंग्लिश तेज गेंदबाज रीस टॉपली को आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ट्रेंट बोल्ट और कॉर्बिन बॉश की मौजूदगी के चलते वे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में टीम उनकी जगह किसी यंग या उपयोगी विदेशी खिलाड़ी को ट्राई कर सकती है।
2- मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman)
अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए मुजीब को सिर्फ एक मैच मिला और उसमें भी वे कुछ खास नहीं कर सके। टीम की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में वे फिट नहीं बैठे, लिहाजा 2026 से पहले उनका पत्ता कट सकता है।
3- श्रीजित कृष्णन (Shrijith Krishnan)
मुंबई की स्क्वॉड में श्रीजित तीसरे विकेटकीपर के तौर पर मौजूद थे। रायन रिकेल्टन और रॉबिन मिंज जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में उन्हें खेलने का कोई मौका नहीं मिला। 2026 से पहले टीम तीसरे कीपर स्लॉट को खाली कर सकती है।
4- रोहित शर्मा भी हो सकते हैं रिलीज
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अब ये खबरें तेज हो गई हैं कि आईपीएल 2026 के बाद टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। इसकी कई वजहें सामने आई हैं। एक ओर जहां हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उनकी फिटनेस को लगातार प्रभावित किया है, वहीं दूसरी ओर कप्तानी जाने के बाद से रोहित सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका में थे।
रोहित शर्मा इस दौरान ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आए और बैटिंग के बाद मैदान छोड़ते रहे। हालांकि उनका प्रदर्शन बुरा नहीं रहा- उन्होंने इस सीजन में 15 मैचों में 418 रन बनाए, लेकिन मैनेजमेंट अब टीम की लंबी रणनीति को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े और भावनात्मक फैसले ले सकता है।
5-राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa)
यह ऑलराउंडर दो मैचों में शामिल रहा लेकिन न बल्लेबाजी मिली न गेंदबाजी। एलिमिनेटर में भी वे बिना बैट-बॉल के ही बाहर बैठे रहे। ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें रिलीज कर सकता है ताकि नए टैलेंट को मौका मिल सके। मुंबई इंडियंस 2026 की तैयारी में जुट चुकी होगी, और इसके लिए बेंच स्ट्रेंथ और प्लेइंग इलेवन दोनों में मजबूती लाना जरूरी होगा।












Click it and Unblock the Notifications