'मुंबई इंडियंस के लिए...,' Suryakumar Yadav की तूफानी बल्लेबाजी देख MI के हेड कोच ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
IPL 2023: आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ जब सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला तो मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि, फार्म में वापसी के बाद बल्लेबाज बहुत सहज महसूस करेंगे।

IPL 2023, PBKS vs MI: आईपीएल में शनिवार, 22 अप्रैल को पंजाब किग्स के खिलाफ जब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी के साथ फॉर्म में वापसी की तो मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर भी प्रशंसा किया बिना नहीं रह सके। दरअसल, 16वें सीजन में दुनिया के नंबर 1 T20I बल्लेबाज सूर्यकुमार की फॉर्म में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सूर्यकुमार सीजन के अपने पहले तीन मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
एमआई के मुख्य कोच ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ
हालांकि, सूर्यकुमार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 57 रन जड़कर वानखेड़े स्टेडियम को रोशन कर दिया, इसके साथ ही साबित कर दिया कि फॉर्म टेम्परेरी होती है लेकिन क्लास परमानेंट होती है, और जब उन्होंने फॉर्म में वापसी की तो न सिर्फ तूफानी अर्धशतक ठोका, बल्कि टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे कर लिए हैं। मार्क बाउचर ने कहा कि, फॉर्म में लौटने के बाद बल्लेबाज बहुत सहज महसूस करेंगे।'
सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ रन बनाना हमेशा अच्छा होता है- मार्क बाउचर
दरअसल, बाउचर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, 'सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। उनकी फॉर्म एक मजेदार चीज है, क्योंकि कभी-कभी आप इसे संख्याओं से आंकते हैं।' 'वह नेट्स में गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और कुछ ही समय पहले की बात है जब उन्होंने इसे रनों में तब्दील किया। इसलिए मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।'
'मुंबई के लिए अच्छा है सूर्यकुमार का फॉर्म में होना'
बाउचर ने आगे कहा कि, 'वह बहुत सहज महसूस करेंगे। मुंबई इंडियंस के लिए उनका अच्छे फॉर्म में होना, गेंद को इतनी प्यारी हिट करना और आज रात उन्होंने जिस तरह की विस्फोटक पारी खेली, वह हमारे (MI) लिए भविष्य के लिए अच्छा है।'












Click it and Unblock the Notifications