मुंबई इंडियंस ने बनाए थे IPL 2008 में 3 कप्तान, जानिए सचिन तेंदुलकर के अलावा और किसने किया टीम को लीड

Mumbai Indians, IPL 2008: आईपीएल का पहला सीजन जब खेला गया था, उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन यह लीग इतनी बड़ी होगी और वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे लोकप्रिय बन जाएगी। अभी कुल दस टीमें खेलती हैं लेकिन पहले महज आठ ही टीमों के साथ लीग खेली जाती थी।

आज ही के दिन साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था। आईपीएल का पहला मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच खेले गया था। केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकलम का बल्ला चला था, उनके बैट से शतकीय पारी देखने को मिली थी। मुंबई इंडियंस की कहानी दिलचस्प है।

sachin tendulkar

आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान महान सचिन तेंदुलकर को बनाया था। इसके बाद इस सीजन उनके दो और कप्तान देखने को मिले थे। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। सचिन तेंदुलकर इस टीम के नियमित कप्तान थे लेकिन वह चोटिल हो गए। इस वजह से कप्तान बदलना पड़ा था।

इसके बाद हरभजन सिंह को बतौर कप्तान जिम्मेदारी दी गई। हरभजन विवाद में आ गए। श्रीसंत के साथ झगड़े में हरभजन सिंह को जबरदस्त गुस्सा आ गया था और उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना से उनकी काफी आलोचना हुई और बाद में हरभजन को टूर्नामेंट से बाहर किया गया।

दो कप्तानों के बाद अब बारी तीसरे कप्तान की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी शॉन पोलक को कप्तान नियुक्त किया गया। पोलक को मुंबई इंडियंस ने कार्यवाहक कप्तान बनाया। उनका रिकॉर्ड भी इस आईपीएल में काफी अच्छा रहा था। पोलक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल 4 मुकाबले खेले थे, इनमें मुंबई इंडियंस को 3 में जीत दर्ज करने का मौका मिला। 1 मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

एक ही सीजन में तीन कप्तान देखने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी कई और लोगों ने की। उनमें रोहित शर्मा का नाम अहम है। रोहित शर्मा के अलावा ड्वेन ब्रावो, रिकी पोंटिंग, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने मुंबई की कप्तानी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+