PSL में आज मुल्तान सुल्तान-कराची किंग्स के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Multan Sultans vs Karachi Kings: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के तीसरे मैच में मुल्तान सुल्तांस (MUL) रविवार, 18 फरवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में कराची किंग्स (KAR) से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले पिच, वेदर रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

पिछले सीजन दूसरे स्थान पर रहा मुल्तान सुल्तान
मुल्तान ने पिछले सीजन में 10 में से छह मैच जीते और 2023 में दूसरे स्थान पर रहे। कराची ने 10 में से तीन मैच जीते और पांचवें स्थान पर रहे। मुल्तान सीज़न का फाइनल लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मात्र एक रन के अंतर से हार गया। कराची ने अपने आखिरी मैच में लाहौर कलंदर्स का सामना किया और 86 रनों से मैच हार गया।

Multan Sultans

मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच टूर्नामेंट में अब तक 11 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुल्तान ने पांच मैच जीते हैं, जबकि कराची छह मैचों में विजयी रहा है।

मुल्तान वेदर रिपोर्ट
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, मुल्तान में आज मौसम साफ रहेगा। शाम को तापमान 13°C तक नीचे चला जायेगा। ह्यूमिडिटी बढ़ेगी और लगभग 74 प्रतिशत होगी, जबकि हवा की गति 13 किमी/घंटा होगी।

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है। हालांकि, परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए भी समान होंगी। दोनों टीमों के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।

कराची किंग्स फुल टीम:
जेम्स विंस, शान मसूद (कप्तान), लेउस डु प्लॉय, साद बेग (विकेटकीपर), शोएब मलिक, मोहम्मद नवाज, जेमी ओवरटन, हसन अली, डैनियल सैम्स, अनवर अली, मीर हमजा, टिम सीफर्ट, इरफान खान नियाज़ी , मोहम्मद आमिर
खान, जाहिद महमूद, मुहम्मद अखलाक, सिराजुद्दीन, अराफात मिन्हास।

मुल्तान सुल्तांस फुल टीम:
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, शाहनवाज दहानी, अब्बास अफरीदी, उसामा मीर, यासिर खान, मोहम्मद अली, तैय्यब ताहिर, आफताब इब्राहिम , जॉनसन चार्ल्स, फैसल अकरम, खुशदिल शाह, मोहम्मद शहजाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+