धोनी ने अपने फैन को नहीं किया निराश, रोड किनारे इस अनोखे अंदाज में दिया ऑटोग्राफ
एमएस धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी रोड किनारे एक फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं।

MS Dhoni Video viral टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल और अपनी कप्तान के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा अपने फैंस के लिए उनका प्रेम भाव भी हमेशा चर्चा का विषय रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण भी देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी अपने एक फैन को रोड किनारे ऑटोग्राफ दे रहे हैं।
लोगों को भा गया यह वीडियो
वायरल वीडियो दक्षिण भारत के किसी राज्य का लग रहा है। वीडियो में माही का एक फैन उनके ऑटोग्राफ के लिए उनके पास आता है। धोनी ने भी उस फैन को निराश नहीं किया और उसकी पीठ पर टीशर्ट को साइन किया। फैन को इस दौरान झुककर ऑटोग्राफ लेते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो पर लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कहा है कि ऐसा ऑटोग्राफ मुझे कब मिलेगा। वहीं एक फैन ने कहा है कि यह टीशर्ट तो अब कभी नहीं धुलने वाली।
आईपीएल में खेलते दिखेंगे धोनी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया है। 15 साल तक चले अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद धोनी ने 2019 में संन्यास की घोषणा कर दी थी और तब से वो बस आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल के अलावा धोनी के समय-समय पर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं। हाल ही में वो हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए भी दिखे थे। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications