'सॉरी माही...धोनी हैं तो मुमकिन नहीं है', थाला का मैजिक आखिर क्यों पड़ रहा है फीका, जानें वजह

IPL 2025 CSK MS Dhoni: क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन फिनिशरों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप पर आता है। लेकिन क्या महेंद्र सिंह धोनी के पास क्या अभी वहीं काबिलियत मौजूद है? धोनी ने टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए कई सफल रन-चेज़ का किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में धोनी की भूमिका पूरी तरह से अलग हो गई है। आईपीएल 2025 में उन्होंने नंबर 9 पर आकर मैच खेला और इसके बाद से लगातार उन पर सवाल उठ रहे हैं।

फीका पड़ रहा है धोनी का जादू (IPL 2025 CSK MS Dhoni)

धोनी का आईपीएल में निचले क्रम पर बैटिंग करने का फैसला कुछ हद तक टीम की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह भी साफ है कि यह सीएसके के लिए परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है। धोनी जब निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो उन पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होती है। वह इसी रोल के लिए जाने जाते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह ऐसा करने में असफल रहे हैं।

MS Dhoni 1

धोनी नहीं कर पा रहे मैच फिनिश

इस सीजन आरसीबी के खिलाफ सीएसके को घर पर 17 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। इसकी एक बड़ी वजह धोनी का लेट बल्लेबाजी के लिए आने को कहा जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और फिनिश नहीं कर सके।

पिछले दो सीजन से फ्लॉप रहे हैं धोनी

अगर हम 2023 से धोनी के आंकड़ों की बात करें तो देखा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई बार धोनी को फिनिशिंग रोल में इस्तेमाल किया गया। लेकिन इस दौरान उनकी बल्लेबाजी में उतनी प्रभावी नहीं दिखी, जितनी आम तौर पर वह करते रहे हैं। कई बार जब मैच का दबाव बढ़ा और धोनी को नीचे आकर खेलना पड़ा, तो वह पारी को संभालने में नाकाम रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

2023 से आईपीएल में चेज़ करते हुए एमएस धोनी:

- जीते हुए मैचों में - 3 इनिंग, 3 रन, 9 बॉल, 0 छक्के, 0 चौके

- हारे हुए मैचों में - 6 इनिंग, 166 रन, 84 बॉल, 13 चौके, 13 छक्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+