Asia Cup 2023: एशिया कप में रहा है धोनी का जलवा, बतौर कप्तान जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
Asia Cup 2023, MS Dhoni: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप 2023 में हिस्सा लेने जा रही है। भारतीय टीम की कोशिश एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप के सभी मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है। जहां वह 2 सितंबर को पहले मुकाबले में पाकिस्तान से टकराएगी।
धोनी ने जीते हैं सबसे अधिक मैच: बतौर कप्तान एशिया कप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जलवा रहा है। धोनी ने अपनी कप्तानी में एशिया कप के सबसे अधिक मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। भारत के 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान टीम को कई जीत दिलाई। धोनी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

भारत को दिलाया है दो बार खिताब: बतौर कप्तान धोनी की जीत दर 60% से अधिक है। एशिया कप में धोनी ने 14 में से नौ मैच जीते। धोनी ने साल 2010 एशिया कप वनडे में भारत को खिताब दिलाया था। साल 2016 में भी धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाने का कारनामा किया था। इसके अलावा धोनी साल 2018 एशिया कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन वह कप्तान नहीं थे। रोहित शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया, जबकि विकेटकीपर/बल्लेबाज के रूप में धोनी ने अपनी भूमिका निभाई।
रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका: रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में साल 2018 में टीम को एशिया कप का खिताब दिलाने का कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में रोहित के पास दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाने का मौका होगा। अगर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इस साल एशिया कप जीतता है तो वह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम एशिया कप में जीत हासिल करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications