'महेंद्र सिंह धोनी भारत के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में से एक हैं,' गांगुली की प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी के योगदान और कामों को देखते हुए गांगुली ने उनकी जमकर तारीफ के और यह भी कहा कि हाल ही में मेरी धोनी से मुलाकात हुई।

Ganguly and dhoni

Sourav Ganguly on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम को बदलने और ऊपर उठाने वाला कप्तान सौरव गांगुली को माना जाता है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई आईसीसी इवेंट्स में जीत दर्ज की। धोनी के बारे में सौरव गांगुली की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ की। गांगुली ने कहा कि धोनी एक प्रेरणा हैं और कई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए वह एक प्रेरणा रहेंगे। दादा ने यह भी कहा कि धोनी टीम इंडिया में एक विरासत छोड़कर गए हैं।

धोनी ने भारतीय क्रिकेट पर छोड़ा प्रभाव

धोनी ने भारतीय क्रिकेट पर छोड़ा प्रभाव

स्पोर्टस्टार के कॉन्क्लेव में बातचीत करते हुए गांगुली ने कहा कि जब आप धोनी के बारे में बात करते हैं, तो सिर्फ मैचों को ही नहीं देखते। यह भी देखते हैं कि किस तरह का प्रभाव उन्होंने भारतीय क्रिकेट पर छोड़ा है। मैं उनसे कुछ दिनों पहले ही मुंबई में मिला था। हम दोनों शूटिंग कर रहे थे। वह भारत के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में से हैं और एक चैम्पियन हैं। झारखण्ड से आकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीता।

धोनी ने नई पीढ़ी को बदलकर रख दिया

धोनी ने नई पीढ़ी को बदलकर रख दिया

दादा ने खुद और माही का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं गर्व महसूस करता हूँ। भारत के दो सफल कप्तान ऐसी जगहों से आए थे जहाँ क्रिकेट अपने बेस्ट स्तर पर नहीं था। धोनी भी ऐसी जगह से आते हैं। उन्होंने पीढ़ी को ही बदलकर रख दिया है। धोनी के करीब रहने वाले खिलाड़ी कहते हैं कि वे भी सफल हो सकते हैं। गांगुली ने कहा कि ईशान किशन को ही देख लें, वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं।

गांगुली हैं भारत के सफल कप्तानों में शामिल

गांगुली हैं भारत के सफल कप्तानों में शामिल

उल्लेखनीय है कि दादा को भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2003 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। कई युवा खिलाड़ियों को तराशने का श्रेय सौरव गांगुली को जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+