CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्या है MS Dhoni का गेम प्लान? मैच से पहले टीम के साथी ने खोला राज

IPL 2025: आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा।चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने पहले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी में जुटी है। टीम के सबसे बड़े लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी भी अपने आखिरी सीज़न को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सीएसके के ऑलराउंडर सैम करन ने खुलासा किया कि धोनी रात देर तक नेट्स में पसीना बहा रहे हैं और अपने पावर-हिटिंग को धार दे रहे हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

MS Dhoni has been practising till late night

सैम करन ने बताया कि उन्होंने धोनी और रविंद्र जडेजा के साथ देर रात तक प्रैक्टिस की। करन ने कहा कि 'मैं सोच रहा था कि दुनिया में और कहां ऐसा होता है? रात 11:30 बजे भी रोशनी जल रही थी और हम मैदान में शॉट्स खेल रहे थे।'

धोनी का करिश्माई प्रभाव, युवा खिलाड़ी भी हुए फैन
सिर्फ टीम के साथी ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ी भी धोनी की बैटिंग देखने के लिए मैदान में मौजूद रहते हैं। करन के मुताबिक, स्थानीय खिलाड़ी बस वहां बैठकर एमएस को देखते रहते हैं। उनका एक अलग ही ऑरा है। वह हमेशा शांत रहते हैं, चाहे कितनी भी बड़ी स्थिति क्यों न हो।

Take a Poll

क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा?
आईपीएल 2024 से पहले धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर 'वन फाइनल टाइम' लिखा था। इससे उनके संन्यास की अटकलें तेज़ हो गई हैं। हालांकि, सीएसके फैन्स उम्मीद करेंगे कि अगर यह धोनी का आखिरी सीज़न है, तो टीम उन्हें ट्रॉफी के साथ शानदार विदाई दे। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस पहले मुकाबले में धोनी अपनी रणनीति से क्या नया करिश्मा दिखाते हैं!

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+