IPL में DHONI के पैर छूकर छाया था ये फैन, दर्दनाक एक्सीडेंट में हो गई मौत, पसरा मातम!

MS Dhoni Fan Dies: गुजरात के भावनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैंस में से एक जय जानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जय जानी राबरिका गांव के रहने वाले थे और शुक्रवार को अपने खेत जाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जय जानी ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में जय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना को दुर्घटना करार देते हुए जांच शुरू कर दी है।

कौन थे जय जानी? (MS Dhoni Fan Dies)

जय जानी सिर्फ एक आम फैन नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी दीवानगी से सबका दिल जीत लिया था। आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा घेरा तोड़कर अपने आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे। यह भावुक पल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद जय सुर्खियों में छा गए थे और धोनी के सबसे बड़े फैन के तौर पर पहचाने जाने लगे।

MS Dhoni 1

कैसे हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह जय जानी अपने खेतों की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि जय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फैंस के बीच पसरा मातम

सोशल मीडिया पर भी जय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 18,000 फॉलोअर्स थे और उनके यूट्यूब चैनल Dhoni Ashiq Official के 13,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। वह नियमित रूप से धोनी के लिए ट्रिब्यूट वीडियो और मैच रिएक्शन पोस्ट करते थे। जय जानी के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। हजारों फैंस ने ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #RIPJaiJani, #DhoniFan जैसे हैशटैग ट्रेंड कराए। कई लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

क्या धोनी खेलेंगे आईपीएल?

इस हादसे के बीच फैंस के मन में एक सवाल फिर गूंज रहा है। क्या धोनी IPL में खेलते रहेंगे? धोनी ने हाल ही में संकेत दिया था कि डॉक्टरों ने उन्हें पांच साल और खेलने की हरी झंडी दी है। हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले सीजन में भी दिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+