MS Dhoni: 'बोले जो कोयल बागों में...,' धोनी के क्रीज पर आते ही फैंस ने DJ से की खास सॉन्ग प्ले करने की डिमांड

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर आते ही एक फैंस ने पोस्टर लेकर गाने की डिमांड कर दी। पोस्टर पर लिखा था, 'डीजे प्ले: बोले जो कोयल बागों में।' इस पोस्टर को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

MS Dhoni

IPL 2023, MS Dhoni, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको मनोरंजन के साथ उत्साह और यादगार पलों की ट्रिपल डोज मिलना लगभग तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों। ऐसा ही कुछ खास नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब 'थाला' के क्रीज पर आते ही एक फैंस ने 'बोले जो कोयल बागों में' सॉन्ग प्ले करने की डिमांड कर डाली

धोनी के क्रीज पर आते ही फैंस ने की खास गाने की डिमांड
दरअसल, आईपीएल का 49वां मैच सीएसके बनाम एमआई के बीच खेला गया। इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर जीत लिया। इस रोचक मुकाबले में मुंबई की बल्लेबाजी सीएसके के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, लेकिन सीएसके के फैंस ने इस दौरान हर पल का जमकर लुत्फ उठाया। इस मुकाबले में धोनी के क्रीज पर आते ही एक फैंस ने पोस्टर उठाया, जिस पर लिखा था, 'डीजे प्ले: बोले जो कोयल बागों में।' हालांकि, इसके बाद स्टेडियम में ये गाना प्ले किया गया या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन एक दूसरे फैंस ने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें धोनी के क्रीज पर आते ही गाने को बजते हुए सुना जा सकता है।


एमएस धोनी के प्रति फैंस की लगातार बढ़ती दीवानगी
आईपीएल 2023 में एमएस धोनी को लेकर न जाने कितने पोस्टर्स रोज देखने को मिलते हैं। इस दौरान कुछ ऐसे पोस्टर्स भी देखने को मिले, जब फैंस ने लिखा कि 'जब तक आरसीबी जीत नहीं जाती तब तक कोई स्कूल नहीं' वहीं किसी ने लिखा कि 'नो धोनी, नो क्रिकेट' इन पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच अब धोनी के एक फैंस ने गाने की डिमांड तक कर डाली, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


ये भी पढ़ें- IPL में जब एमएस धोनी बन गए जॉन सीना, WWE लैजेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की 'कैप्टन कूल' की खास तस्वीर

धोनी को क्रीज पर खेलते देखना चाहते हैं फैंस
एमएस धोनी के प्रति प्रशंसकों की भावनाओं को कैप्टन कूल भी सम्मान करते हैं, और सिर्फ सीएसके के फैंस धोनी के लिए दीवाने नहीं हैं, बल्कि उन्हें विरोधी टीम और उनके समर्थक भी पसंद करते हैं। हर कोई धोनी को क्रीज पर खेलते देखना चाहता है, और उनके बल्ले से निकलने वाले गगनचुंबी शॉट का लुत्फ उठाना चाहता है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके फिलहाल दमदार प्रदर्शन के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+