IPL में जब एमएस धोनी बन गए जॉन सीना, WWE लैजेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की 'कैप्टन कूल' की खास तस्वीर
IPL: आईपीएल 2023 का 45वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में धोनी को लेकर गजब की दीवानगी दिखी, दरअसल, जॉन सीना भी धोनी के अंदाज के दीवाने हो गए।

IPL 2023: भारतीय क्रिकेटरों और डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के खिलाड़ियों के बीच जो खास बॉन्डिंग है, उसका नजारा समय-समय पर देखने को मिलता रहता है। इस बीच जॉन सीन (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की तस्वीर शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।
धोनी ने जॉन सीन के अंदाज में खारिज किया डीआरएस का फैसला
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलएसजी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान, कप्तान एमएस धोनी ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके बाद वो कुछ समय के लिए जॉन सीना बन गए। दरअसल, धोनी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई लेजेंड जॉन सीना के आइकॉनिक पोज का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह पोज डीआरएस के फैसले को खारिज करने के लिए दिया।
दरअसल, एलएसजी के मनन वोहरा के खिलाफ महेश तीक्षणा ने जोरदार एलबीडब्ल्यू की अपील की थी। अंपायर अनिल चौधरी ने इससे इनकार किया और फिर स्पिनर ने डीआरएस रिव्यू के लिए अपने कप्तान की ओर देखा, लेकिन धोनी ने भी इसे अस्वीकार कर दिया गया, क्योंकि वह रिव्यू लेने के लिए आश्वस्त नहीं थे। इसके लिए धोनी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज जॉन सीना के आइकॉनिक पोज (आप मुझे नहीं देख सकते) का इस्तेमाल किया।
शनिवार यानी आज चेपॉक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के महत्वपूर्ण क्लैसिको मैच से कुछ देर पहले जॉन सीना ने मजेदार प्रतिक्रिया के साथ धोनी के पोज का जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'यू कैन नॉट सी मी' जवाब में धोनी की एक तस्वीर शेयर की। हालांकि, वह पोस्ट अपने आप में काफी थी, क्योंकि उन्होंने उस पर कोई शब्द नहीं लिखा।
जॉन सीन ने इंस्टाग्राम पर धोनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए हैं। तस्वीर में धोनी कीपिंग करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में धोनी नॉर्मल खड़े हुए हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कीपिंग ग्लव्स उनके फेस के सामने हैं।
एमएस धोनी के फैंस जॉन सीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देखकर काफी खुश हैं। दरअसल, 2002 में WWE में पदार्पण करने के बाद से ही 'यू कांट सी मी' सीना का आइकॉनिक पोज बन गया है, हालांकि यह लोकप्रिय संगीत वीडियो 'इन दा क्लब' से प्रेरित था।












Click it and Unblock the Notifications