MS Dhoni ने इंग्लैंड में काटा 41वें बर्थडे का केक, पंत भी हुए पार्टी में शामिल; सामने आया वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के शिखर पर ले जाने वाले धोनी का फैंस के बीच खासा क्रेज है।
नई दिल्ली, 7 जुलाई: टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के शिखर पर ले जाने वाले धोनी का फैंस के बीच खासा क्रेज है। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी धोनी का रुतबा कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर माही के चाहने वाले लगातार उनको बधाई संदेश भेज रहे हैं। धोनी फिलहाल पत्नी साक्षी के साथ अपनी शादी की सालगिरह (4 जुलाई) और अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इंग्लैंड में हैं।

सामने आया बर्थडे पार्टी का वीडियो
एमएस धोनी ने इस बार अपना जन्मदिन इंग्लैंड में अपनी पत्नी साक्षी और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। जिसका एक वीडियो साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में धोनी को केक काटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, केक कटिंग से पहले वो थोड़े कदम थिरकाते हुए भी नजर आए। पूर्व भारतीय कप्तान के जन्मदिन का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लगातार वायरल भी हो रहा है।
View this post on Instagram

पंत भी हुए पार्टी में शामिल
महेंद्र सिंह धोनी की बर्थडे पार्टी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी शिरकत करने पहुंचे। साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें पंत भी साफ नजर आए। ऋषभ पंत पूर्व भारतीय कप्तान को अपना आदर्श मानते हैं और कई बार उनको धोनी के साथ देखा भी गया है।
ऋषभ फिलहाल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां उनको साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए ब्रेक दिया गया है। पंत दूसरे टी20 मैच से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

2020 में लिया था संन्यास
एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इससे पहले वो 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कर चुके थे। टीम इंडिया को अकेले अपने दम पर उन्होंने कई मुकाबले जिताए। भारत के लिए खेले 90 टेस्ट मैचों में महेंद्र सिं धोनी ने 38 की औसत से कुल 4876 रन बनाए। वनडे में उनके नाम पर 350 मैचों में 50.58 की शानदार औसत से कुल 10773 रन दर्ज है। T20I में धोनी ने 98 मुकाबले खेले और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर 16 शतक और 108 अर्धशतक दर्ज है।

सबसे महान कप्तान माही
धोनी न सिर्फ भारत के बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 332 इंटरनेशनल मैचों खेले और 178 में जीत दर्ज की। 120 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 6 मुकाबले टाई रहे। 15 मैचों का कोई परिणाम सामने नहीं आया। बता दें कि एमएस धोनी ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान ।
2007 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को सबसे पहला टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीताई थी। धोनी की ही लीडरशिप में टीम इंडिया पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भी दुनिया की नंबर-1 टीम बनी थी।

अब खेल रहै हैं IPL
भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सबसे अहम हिस्सा है। आईपीएल में अभी तक खेले 234 मुकाबलों में माही ने 39 की औसत और 135 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 4978 रन बनाए हैं। 206 पारियों में उनके बल्ले से 229 छक्के देखने को मिले और उन्होंने कुल 24 फिफ्टी भी लगाई।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications