IPL 2023: एमएस धोनी ने दो शानदार छक्के लगाकर टी20 मैच के 20वें ओवर में पूरे किए 1000 रन, देखें Video

IPL 2023: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जादुई चार-अंक के आंकड़े को पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज पूर्व वेस्टइंडीज और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं। उनके बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम आता है।

MS Dhoni

MS Dhoni in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि लीग में अब खेले जाने वाला हर मैच एक महामुकाबला होगा। इस बीच हर दिन की भिड़ंत में कुछ रिकॉर्ड टूट रहे हैं, तो कुछ नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविवार को टी-20 मैचों में 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर धोनी ने बना दिया रिकॉर्ड
दरअसल, रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेपॉक में खेले जा रहे 41वें मैच में, जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरे स्टेडिमय का माहौल बदल गया, धोनी-धोनी की आवाज चारों ओर से आने लगी। वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी ने 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए आखिरी दो गेंदो पर दो शानदार छक्के लगाकर टी-20 में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। वहीं टीम को 200 के आंकड़े पर पहुंचा दिया।

धोनी ने टी20 मैच के 20वें ओवर में बनाए एक हजार रन
दरअसल, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जादुई चार-अंक का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज पूर्व वेस्टइंडीज और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं। दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान, 20वें ओवर में जब रवींद्र जडेजा, सैम करन की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद धोनी ने 20वें ओवर में चेपॉक में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बल्लेबाजी की।

चेन्नई ने 27वीं बार 200 या 200 से अधिक पर पहुंचाया स्कोर
एमएस धोनी ने चेपॉक की भीड़ के जबरदस्त उत्साह के बीच बैक-टू-बैक मैक्सिमम दो सिक्स के साथ पारी को समाप्त किया, दरअसल, यह 27वीं बार है जब चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 200 या 200 से अधिक का स्कोर बनाया है, जो किसी भी आईपीएल टीम द्वारा सबसे अधिक है। आईपीएल में धोनी ने आखिरी ओवर में सर्वाधिक 709 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे सर्वश्रेष्ठ 405 रन के साथ पोलार्ड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+