Dhoni और सचिन के बीच मैदान पर फिर से देखने को मिली जंग, वायरल तस्वीर देख फैंस हुए कंफ्यूज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आए हैं।

MS Dhoni and Sachin Tendulkar News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आए हैं। भारतीय क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों को काफी बड़ा योगदान रहा है। लिहाजा इनके फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। क्रिकेट के मैदान के बाद कम ही ऐसे मौके आए हैं जब यह दोनों साथ दिखाई दिए हों।

एड शूट के दौरान मिले धोनी-सचिन

एड शूट के दौरान मिले धोनी-सचिन

सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ी टेनिस कोर्ट पर हाथ में रैकेट लिए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से फैंस इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही खिलाड़ी एक एड शूट के सिलसिले में टेनिस कोर्ट पहुंचे थे। एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर ने एक विज्ञापन शूट के लिए हाथ मिलाया है। कैजुअल टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने यह दोनों ही खिलाड़ी शूटिंग क्रू द्वारा कही गई बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।

टेनिस कोर्ट पर खेला टेनिस

टेनिस कोर्ट पर खेला टेनिस

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो आईपीएल में कई बार एक-दूसरे को टक्कर देते हुए दिखाई दे चुके हैं। लेकिन गुरुवार 6 अक्टूबर को यह दोनों ही खिलाड़ी टेनिस कोर्ट में भी अपना दमखम दिखाया। दोनों में से किस की जीत हुई यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर इनके फैंस बेहद खुश हैं। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं पूरी दुनिया में काफी अधिक है।

आईपीएल में फिर खेलते नजर आएंगे धोनी

आईपीएल में फिर खेलते नजर आएंगे धोनी

साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी को आखिरी बार भारत के लिए खेलते हुए देख गया था। हालांकि, आईपीएल में वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं। साल 2023 आईपीएल में वह एक बार चेन्नई की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन साल 2023 में एक बार फिर फैंस अपने पसंदीदा कप्तान से टीम को फाइनल तक ले जाने की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+