'मिस्टर कूल' बने निर्माता, मेगास्टार थलपति विजय संग पर्दे पर दिखेंगे माही! फैंस हुए क्रेजी
नई दिल्ली, 22 जून। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द अब आपको नए रूप-रंग में दिखाई पड़ने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि 'मिस्टर कूल' क्या करने जा रहे हैं? तो आपको बता दें कि धोनी अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं और उन्होंने मेगास्टार थलपति विजय की फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।

धोनी और थलपति विजय के बीच डील हो भी चुकी है!
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मौजूद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और एक्टर थलपति विजय के बीच डील भी हो चुकी है। आपको बता दें कि धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी रावत धोनी के साथ मिलकर 2020 में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लॉन्च किया था, अब ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन का काम करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी इस फिल्म में कैमियो रोल में भी नजर आ सकते हैं यानी कि आपको पर्दे पर दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

धोनी और विजय के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं
फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद धोनी और विजय के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि एक यूजर ने लिखा कि , "अरे माही मत करो ये सब"। एक अन्य ने लिखा, "??????? ऐसा हुआ तो मैं खुशी से मर जाऊंगा"। एक कमेंट में लिखा था, 'माई गॉड.. मैंने सोचा था कि धोनी फिल्म में काम करेंगे!'

सोशल मीडिया पर धोनी ही छाए
कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर धोनी और तमिल सुपर स्टार थलपति विजय ही छाए हुए हैं। दोनों के फैंस के लिए ये किसी डबल धमाके से कम नहीं है। धोनी चेन्नई में खासे लोकप्रिय हैं तो वहीं थलपति विजय तो हैं ही इस वक्त सिने जगत का बड़ा नाम, ऐसे में सबको उम्मीद है दो महारथि जब साथ में आएंगे तो जाहिर है कुछ बढ़िया ही लेकर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही इस बारे में धोनी ऐलान भी कर सकते हैं।
कौन हैं थलापति विजय ?
इन दिनों तमिल सिनेमा में एक्टर थलापति विजय की तूती बोलती है। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है लेकिन दुनिया उन्हें थलपति के नाम से जानती हैं। बीते 20 सालों से थलपति सिने जगत के चहेते सितारे बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 67 फिल्मों में काम किया है और उनकी 68वीं फिल्म मिस्टर थाला यानी कि धोनी के साथ हो सकती है। वो चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। वो एक्टर होने के अलावा अच्छे प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था।
फैंस ने किए कमेंट












Click it and Unblock the Notifications