'वो जितना अच्छा खिलाड़ी है, काश उतना अच्छा पति-पिता होता', शमी की पत्नी हसीन जहां का छलका दर्द
Hasin Jahan On Mohd Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी लगातार कहर बरपाती हुई गेंद फेंक रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सात विकेट झटककर मोहम्मद शमी ने भारत के लिए जीत आसान कर दी थी। अपने क्रिकेट करियर के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी मोहम्मद शमी इन दिनों फैंस के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं।
पत्नी से अलग रह रहे हैं शमी: साल 2018 से ही मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे जिनमें घरेलू हिंसा भी शामिल रहा था। मोहम्मद शमी के दमदार प्रदर्शन के बाद लगातार हसीन जहां बयानबाजी कर रही हैं। उनके अलग-अलग तरह के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

काश वो अच्छा इंसान होता: हाल ही में हसीन जहां ने एक और बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जितना अच्छा वह खिलाड़ी है, अगर उतना अच्छा इंसान होता तो इससे हम एक अच्छा जीवन जी सकते थे। अगर वह एक अच्छा इंसान होता तो मेरी बेटी और मैं खुशहाल जीवन जी सकते थे। लेकिन वह एक अच्छा खिलाड़ी तो है पर अच्छा पति और अच्छा पिता नहीं बन सका।
ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। 19 नवंबर यानी कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में भिड़ेगी। इस मुकाबले में एक बार फिर से फैंस की नजरे मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर बनी रहेगी। मोहम्मद शमी ने पिछले 6 मुकाबले में 23 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में उनका रोल एक बार फिर से टीम के लिए अहम हो जाता है। मोहम्मद शमी इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications