काउंटी डेब्यू पर Mohammed Siraj ने मचाया कहर, रफ्तार के सामने फेल हुए इंग्लिश बल्लेबाज

नई दिल्ली, 13 सितंबर: टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपने काउंटी डेब्यू पर तहलका मचा दिया है। 28 वर्षीय सिराज काउंटी क्रिकेट डिवीजन-2 चैंपियनशिप में वारविकशायर क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सोमवार को उन्हें इस क्लब की ओर से डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने एक के बाद 4 विकेट अपनी झोली में डाले।

पंजा खोल सकते हैं सिराज

पंजा खोल सकते हैं सिराज

बहुत ही कम समय में भारतीय टेस्ट टीम की पहचान बन चुके सिराज ने समरसेट के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 19 ओवर के केवल 54 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। चार में से दो खिलाड़ियों को सिराज ने LBW आउट किया। समरसेट का स्कोर फिलहाल 182-8 है, ऐसे में दूसरे दिन के खेल में सिराज के पास अपने काउंटी डेब्यू पर 5 विकेट लेने का शानदार मौका रहेगा।

कमाल की फॉर्म में है सिराज

कमाल की फॉर्म में है सिराज

मोहम्मद सिराज मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। इस साल खेले 9 वनडे मैचों में उन्होंने 25.15 की औसत से कुल 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट लेने में सफल रहे। सिराज को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक खेले 13 टेस्ट मैचों में उन्होंने 40 विकेट, 10 वनडे में 13 विकेट और 5 टी20 इंटरनेशनल में कुल 5 विकेट लिए हैं।

जयंत को भी मिला एक विकेट

जयंत को भी मिला एक विकेट

मोहम्मद सिराज के अलावा भारतीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव (Jayant Yadav) का भी वारविकशायर के लिए पहला काउंटी मैच रहा और उन्होंने भी 14 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर एक विकेट चटकाया। जयंत भारत की ओर से खेले 6 टेस्ट मैचों में 16 और 2 एकदिवसीय मैचों में 1 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम पर एक शतक भी दर्ज है। 2016-17 में इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 104 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+