कौन है ये खूबसूरत लड़की, जिसने बांधी Mohammed Siraj को राखी, पहले उड़ी थी इश्क की अफवाह? Video

Mohammed Siraj: शनिवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही प्रेम, उत्साह और हर्ष के साथ बनाया गया, आम से लेकर खास ने अपने बहनों से राखी बंधवाई, सोशल मीडिया पर दिनभर राखी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे लेकिन एक वीडियो ने सभी को एकदम से चौंका दिया और देखते ही देखते वो लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया।

दरअसल ये वीडियो था भारत के स्टार प्लेयर मोहम्मद सिराज और खूबसूरत जनाई भोसले का, जिसमें जनाई क्रिकेटर की कलाई पर बड़े ही प्यार से राखी बांधते दिख रही हैं।

Mohammed Siraj

वीडियों में दोनों भाई-बहनों की बॉडिंग काफी अच्छी दिख रही है। पहले जनाई सिराज को राखी बांधती है उसके बाद सिराज उन्हें एक सफेद लिफाफा देते हैं, जो कि राखी का शगुन है।

Mohammed Siraj और जनाई का वीडियो हुआ वायरल

दोनों के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। इस वीडियो को अब तक 2,273,417 likes मिल चुके हैं (समाचार लिखे जाने तक)। तो वहीं लोगों ने दोनों को दिल खोलकर दुआएं भी दी है।सिराज ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी राखी। इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।'

सिराज और जनाई के डेटिंग की उड़ी थी खबर

आपको बता दें कि इससे पहले जनाई और सिराज की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हल्ला मच गया था कि सिराज और जनाई एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद

हालांकि शोर मचने के बाद जनाई ने कहा था कि 'सिराज उनके भाई हैं और उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी भी जताई थी लेकिन लोगों ने तब भी शोर मचाना बंद नहीं किया था लेकिन रक्षा बंधन पर जनाई ने राखी का वीडियो शेयर करके अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी है।

कौन हैं जनाई भोसले?

देखने में बला सी खूबसूरत जनाई भोसले मशहूर सिंगर और 'पद्मविभूषण' से सम्मानित आशा भोसले की पोती हैं। वो भी बेहतरीन गायिका और अभिनेत्री हैं। जनाई ने खुद कई मराठी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। लंबे बाल और बड़ी-बड़ी आंखों वाली Zanai Bhosle इतनी हाई प्रोफाइल फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी काफी शांत-गंभीर और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन अपनी बेहिसाब सुंदरता और स्टाइल के कारण वो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चित हो जाती हैं।

आनंद भोसले की बेटी हैं जनाई

जनाई आशो भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं, जनाई की मां का नाम अनुजा भोसले है। इनकी पढ़ाई लिखाई स्वीटजरलैंड से हुई है और इन्होंने भी संगीत की शिक्षा ली है। इनका एक भाई भी है जिनका नाम Ranjai Bhosle है। ये कई स्टेज शो भी कर चुकी हैं।

एक नजर Mohammed Siraj के अब तक के सफर पर...

यह पढ़ें: Suresh Raina: कौन है ये खूबसूरत एंकर जिनके सवालों में फंसे सुरेश रैना, दिया गलत जवाब? Video हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+