Asha Bhosle Passed Away: 'गर्भवती आशा ने निगल ली थीं नींद की गोलियां', सालों बाद सामने आया था सच
Asha Bhosle Passed Away: 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है'... गाकर लोगों को 'रूहानी इश्क' से रूबरू कराने वाली आशा भोसले जब जवां अंदाज में लोगों से कहती थीं कि 'मैंने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया' ... तो क्या 80 साल के बूढ़े और क्या 16 साल के जवान ... सभी लोग कुछ देर के लिए अपना सबकुछ भूलकर थिरकने को तैयार हो जाते थे।
सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल में दुनिया को अलविदा कहने वाली आशा भोसले केवल एक सिंगर नहीं थीं बल्कि संगीत का एक पूरा संस्थान थीं, जिसका हर अंश अपनी नई कहानी कहता है।

92 साल की आशा पिछले दिनों अपनी बॉयोग्राफी 'आशा भोसले: ए लाइफ़ इन म्यूजिक' को लेकर जबरदस्त सु्र्खियों में थीं, उनकी इस जीवनी को मंजुल पब्लिशिंग हाउस के imprint अमरीलिस ने प्रकाशित किया था, जबकि इसकी लेखिका रम्या शर्मा हैं।
सालों बाद सामने आया Asha Bhosle की शादी का दर्दनाक सच
इस जीवनी में आशा की लाइफ की उस अंश को भी उकेरा गया था, जिसे कि ज्यादा लोग जानते ही नहीं थे। उसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान था कि मखमली आवाज की ये मल्लिका जिंदगी के उस दुख को झेलकर आई है, जिसे सिर्फ नरक कहा जा सकता है।
Asha Bhosle की पहली शादी भयानक सपना थी
दरअसल इस किताब में आशा की पहली शादी का जिक्र है, जो कि उनके लिए एक भयानक अनुभव था, आपको बता दें कि आशा को 16 साल की बाली उमर में अपने से उम्र में 20 साल बड़े गणपतराव भोसले से मोहब्बत हो गई थी।
लता समेत पूरा परिवार आशा की शादी के खिलाफ था
गणपतराव भोसले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। आशा ने उस कच्ची उम्र में गणपतराव से शादी करने का फैसला कर लिया था, जिसके खिलाफ लता समेत उनका पूरा परिवार था लेकिन आशा ने किसी की नहीं सुनी।
फैमिली के विरूद्ध जाकर आशा भोसले ने की थी गणपतराव से शादी
उन्होंने फैमिली के विरूद्ध जाकर गणपतराव से शादी कर ली लेकिन ये फैसला उनके लिए इतना बुरा साबित हुआ जिसकी कल्पना उन्होंने कभी भी नहीं की थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए लेकिन वो घरेलू हिंसा की शिकार रहीं, इस किताब में आशा के उन 11 सालों का पूरा वर्णन है, जो कि उन्होंने अपने पहले पति संग व्यतीत किए थे।
डिप्रेशन में आकर नींद की गोलियों की पूरी बोतल निगल ली
अपनी जीवनी में गायिका ने खुलासा किया था कि 'गणपतराव का परिवार बहुत रूढ़िवादी था, वो उन्हें बहू के रूप में स्वीकार नहीं पाया और उनके पति भी काफी क्रोधी स्वभाव के थे, शायद वो मेंटली अपसेट भी थे और इसी वजह से उनकी जिंदगी निराशा में बदल गई।'
'पूरा प्रयास किया इस शादी को निभाने का'
आशा ने कहा था कि 'उन्होंने पूरा प्रयास किया इस शादी को निभाने का लेकिन एक दिन उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने डिप्रेशन में आकर नींद की गोलियों की पूरी बोतल निगल ली।'
चार महीने की गर्भवती थीं Asha Bhosle
उन्हें जब होश आया तो पता चला कि 'वो चार महीने की गर्भवती हैं, शायद ये उस अजन्मे बच्चे की ताकत थी, जिसकी वजह से वो बच गईं लेकिन अस्पताल के हालात इतने खराब थे कि उन्हें लगता था कि जैसे की वो नरक में आ गई हैं।'
आशा को पहली शादी से 3 बच्चे, 11 साल बाद टूटी शादी
आशा ने आगे कहा है कि 'मैंने अपने पति का पूरा सम्मान किया, जैसे कि हिंदू धर्म में किया जाता है, मैंने भी किया लेकिन एक दिन मैं पूरी तरह से हार गई। आपको बता दें कि आशा की पहली शादी 11 साल बाद टूट गई थी।'

मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से की दूसरी शादी (Asha Bhosle)
लेकिन आशा ने हिम्मत नहीं हारी, तीन बच्चों की मां होने के बावजूद आशा भोसले ने अपने करियर को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने अकेले ही अपने बच्चों को पाला और संघर्षों से जूझते हुए खुद को हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में स्थापित किया।
आरडी बर्मन की पहली शादी साल 1966 में रीता पटेल से हुई थी
लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी में मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन की एंट्री हुई, जो कि उम्र में उनसे करीब 6 साल छोटे थे, काम के दौरान दोनों में मित्रता हुई और फिर दोनों को लगा कि शायद वो दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। आपको बता दें कि आरडी बर्मन की पहली शादी साल 1966 में रीता पटेल से हुई थी लेकिन दोनों ने साल 1971 में तलाक ले लिया था। साल 1980 में आशा और आरडी ने शादी कर ली और दोनों ही परफेक्ट कपल कहलाए।












Click it and Unblock the Notifications