मोहम्मद सिराज के अंतिम विकेट पर कमेंट्री बॉक्स में क्या हुआ? 'जंगल की आग' की तरह फैला वीडियो
Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल में अंतिम टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से इस मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया और अंत में टीम इंडिया ने बाजी मार ली। भारत ने 6 रनों के करीबी अंतर से जीत हासिल कर सीरीज 2-2 पर समाप्त कर दी। यह करीबी हार इंग्लैंड को सालों तक याद रहेगी।
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के एटकिंसन को अंतिम विकेट के रूप में बोल्ड कर दिया। वह 17 के निजी स्कोर पर आउट हो गए और इसके साथ ही टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया। सिराज सहित हर भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूब गया। प्लेयर्स ने ग्राउंड के चारों तरफ चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस बीच कमेंट्री बॉक्स में अलग ही माहौल चल रहा था। वहां तीन लोग मौजूद थे और सिराज द्वारा विकेट लेते ही वहां जश्न चलने लगा। हर्षा भोगले, चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर जैसे नाम कमेंट्री बॉक्स में थे। सिराज को विकेट मिलते ही सुनील गावस्कर ख़ुशी से उछल पड़े और नाचने लगे।
गावस्कर जोर से तालियां बजाने लगे। पुजारा भी उछल पड़े और यही हाल हर्षा भोगले का रहा। भोगले ने कहा कि सिराज क्या प्रतिस्पर्धी है। भोगले ने कहा कि सिराज का दिल ओवल से भी बड़ा है। भारत ने क्या गेम दिखाया है। अब इन तीनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications