T20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिलेगा मोहम्मद शमी को मौका, सामने आई बड़ी खबर

पिछले साल यूएई में खेला गया T20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

नई दिल्ली: पिछले साल यूएई में खेला गया T20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम को पहले ही राउंड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। लेकिन इस बार टीम इंडिया आगामी विश्व कप को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज मोहम्मद (Mohammed Shami) शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

शमी को नहीं मिलेगी टीम में जगह

शमी को नहीं मिलेगी टीम में जगह

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्र के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शमी को टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार, ''भारतीय चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी को नहीं देख रहे हैं, क्योंकि वो इस फॉर्मेट में फिट नहीं बैठते हैं। चयनकर्ता युवाओं में निवेश करना चाहते हैं और ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। हालांकि, सीनियर गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर को टीम में चुना जा सकता है पर शायद शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट मिस कर सकते हैं।''

पिछले साल हुई थी जमकर पिटाई

पिछले साल हुई थी जमकर पिटाई

2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में शमी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 5 मैचों में स्टार तेज गेंदबाज ने 23.33 की औसत से कुल 6 विकेट चटकाए थे। टूर्नामेंट में उनकी इकोनॉमी रेट 8.84 यानि लगभग 9 की रही थी। पाकिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने बिना विकेट लिए 43 रन दे दिए थे।

8 साल में खेले सिर्फ 17 मैच

8 साल में खेले सिर्फ 17 मैच

31 वर्षीय मोहम्मद शमी ने साल 2014 पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेला था। इंटरनेशनल टी20 डेब्यू के बाद पिछले 8 सालों में वह टीम इंडिया के लिए केवल 17 ही मुकाबले खेल सके हैं। इस दौरान शमी ने 31.56 की औसत से कुल 18 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट भी 9.55 का रहा।

शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इतना ही नहीं पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद शमी ने भारत की ओर से एक भी T20I मैच नहीं खेला है।

आईपीएल में मचा रहे हैं धूम

आईपीएल में मचा रहे हैं धूम

टीम इंडिया के लिए भले ही शमी का प्रदर्शन T20I में कुछ खास न रहा हो, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने लगातार बढ़िया खेल दिखाया है। इस सीजन गुजरात टाइटन्स को खिताब जिताने में शमी का बड़ा रोल रहा। उन्होंने 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे। 2020 के सीजन में भी शमी के खाते में 14 मैचों में 19 विकेट देखने को मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+