'मेरे पति का एक औरत से मन नहीं भरता, वो मुझे छोड़ गया', फिर छलका हसीन जहां का दर्द
hasin Jahan new Instagram post: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी जल्द ही मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने बिगड़ते रिश्ते के बारे में अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में हसीन जहां ने एक सब्जी वाली आंटी के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही हसीन जहां ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।
हसीन जहां ने शेयर की पोस्ट
हसीन जहां ने लिखा कि जादवपुर बाजार में सब्जी वाली आंटी से मैं सब्जी, फल लेती हूं। इनसे सब्जी-फल लेते हुए कई साल बीत गए हैं। आंटी मेरा परिचय नहीं जानती है, लेकिन मुझे देख कर बहुत खुश हो जाती है। अगर मैं उसी रास्ते से गुजरती हूं तो मुझे देख खुशी से बुलाती है और मुझे बैठने को बोलती है। बैठने के लिए कुछ होता नहीं तो बाल्टी को उल्टा कर बोलती है यहां बैठो। फिर कुछ बातें करती है मैं भी रिप्लाई करती हूं तो बहुत खुश हो जाती है।

'मेरे पति का एक औरत से मन नहीं भरता, वो मुझे छोड़ गया'
उन्होंने आगे लिखा कि कभी-कभी बेबो भी मेरे साथ जाती है तो बेबो को दुलार करती हैं और जो भी फल होती है बेबो को कहती लो खाओ। गरीबों की दुआ और मुहब्बत की कोई सीमा नहीं होती। अल्लाह का शुक्र है बहुत गरीबो की दुआ मेरे साथ है शुकरलहम्दुलिल्लाह। मुझे अचानक कल पूछने लगी तुम्हारा पति तुमसे बहुत प्यार करता है तभी तुम्हारा चेहरा इतना हंसता हुआ रहता है? मैने कहा नहीं मेरे पति को एक औरत से मन नहीं भरता। उसने औरतबाजी के चक्कर में मुझे और बेटी को छोड़ दिया।
बेटी के साथ शेयर की थी तस्वीर
बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और बेवफाई का आरोप लगाया था। हालांकि, जांच में पाया गया कि ये दावे निराधार हैं। इसके बावजूद हसीन जहां सोशल मीडिया पर शमी की आलोचना करती रहती हैं। कुछ दिन पहले हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उन्होंने लिखा था, "मेरी छोटी जान।" इस पोस्ट की शमी के प्रशंसकों ने आलोचना की थी। उनका आरोप था कि शमी की शोहरत और दौलत की वजह से हसीन जहां बेटी पर इतना प्यार दिखा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications