'मौत को गले लगा...,' क्या मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan के आत्मसम्मान को पहुंची गहरी चोट? बयां किए जज्बात

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने 'आत्मसम्मान' को लेकर एक रील पर अपने फोटो के साथ जज्बात बयां किए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, मोहम्मद शमी की पत्नी अक्सर किसी न किसी पोस्ट या फिर अपने गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में मोहम्मद शमी पर धोखाधड़ी वाले दस्तावेज बनवाने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि उनकी अधिकतर पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं।

mohammed shami hasin jahan

इस बीच अब भारतीय पेसर की पत्नी ने बिहार के चर्चित शिक्षक 'खान सर' की कही एक लाइन के साथ पोस्ट शेयर की है, इस रील के जरिए उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं। रील में कहा गया कि 'आत्मसम्मान अगर बेचकर जीना पड़े तो ठुकरा देने ऐसे जिंदगी को मौत को गले लगा लेना।'

दरअसल, हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से निकाह किया था, हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2018 में हसनी जहां ने भातीय तेज़ गेंदबाज़ पर घरेलू हिंसा समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। 44 वर्षीय पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर हाल ही में दावा किया था कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी अहमद ने धोखाधड़ी के दस्तावेज बनवा रखे हैं।

ये भी पढ़ें- 'दमदार वापसी करेगा...,' कौन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस? जिन्होंने दीपक चाहर के ट्रोलर्स की बंद कर दी बोलती

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि, पूर्व संसद जिला रामपुर आजम खान अपने बेटे पूर्व बिधायक अब्दुल्ला और बीवी के साथ जेल में हैं, उन्हें ये सजा फर्जी दस्तावेज मामले में हुई है, धोखेबाज़ क्रिकेटर शमी अहमद (कई सारे मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, कई सारे पैन कार्ड, अलग-अलग जन्मतिथि से बनावाए है) और उसके परिवार के सदस्यों ने भी यही ही अपराध किया है, लेकिन पुलिस और यू.पी. की सरकार शमी अहमद और उसके भाइयों को बचा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+