'दमदार वापसी करेगा...,' कौन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस? जिन्होंने दीपक चाहर के ट्रोलर्स की बंद कर दी बोलती

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) चोटिल हो गए। चाहर को महज 2 गेंदों के बाद मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके चोटिल होते ही ट्रोलर्स एक्टिव हो गए, और सोशल मीडिया पर गेंदबाज की जमकर आलोचना की।

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बुधवार (1 मई) को सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान से बाहर जाने के लिए मजबूर होने के बाद अपने भाई का बचाव करते नजर आईं। उन्होंने भाई को निशाना बनाने के लिए आलोचकों की जमकर क्लास लगाई।

Malti Chahar defends brother Deepak

मालती चाहर ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया
तेज गेंदबाज की बढ़ती आलोचना के बाद दीपक चाहर की बहन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, और अपने भाई के बचाव में उतर आईं। सोशल मीडिया के जरिए मालती चाहर ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों ले लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस मालती चाहर ने ट्वीट में लिखा कि, 'इतना असंवेदनशील होना बंद करो दोस्तों! कोई भी इन चोटों का आनंद नहीं ले रहा है। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है और वह मजबूती से वापसी करेगा!

मैदान छोड़ने का फैसला करने से पहले दीपक चाहर ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से बात की। उन्होंने खेल में आगे कोई हिस्सा नहीं लिया। तेज गेंदबाज का बचा हुआ ओवर शार्दुल ठाकुर को पूरा करना था। दीपक चाहर के बाहर जाने और मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने के कारण, सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

इस सीज़न की शुरुआत में भी दीपक चाहर को चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था। तेज गेंदबाज को एक और चोट लगने के बाद, उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने सीएसके से चोटिल तेज गेंदबाजों को रिलीज करने का भी आग्रह किया।

कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती
बता दें कि मालती बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 2014 में फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लिया और दूसरे नंबर पर रही थीं। उन्होंने 2017 में फिल्म 'मैनीक्योर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा मालती ने फिल्म जीनियस (2018) और हश (2021) में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें- T20 WC 2024: भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने BCCI को लिया आड़े हाथों, टीम के चयन में पक्षपात का लगाया गंभीर आरोप

पंजाब बनाम चेन्नई के मैच में क्या हुआ?
मैच के बारे में बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 162/3 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर, जिन्होंने 62 रन बनाए, सीएसके का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। जवाब में, पीबीकेएस ने 18 ओवर से भी कम समय में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके फिलहाल पांच जीत और इतनी ही हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, पीबीकेएस सीजन की चौथी जीत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+