'शमी की लाइफस्टाइल देखिए, ये पैसे तो कम हैं!' कोर्ट में फिर भिड़ेंगे शमी-हसीन जहां? नई डिमांड से मचा बवाल!

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। कोलकाता हाई कोर्ट ने इस हफ्ते शमी को आदेश दिया है कि वह अपनी अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) और बेटी को हर महीने ₹4 लाख गुजारा भत्ता दें। लेकिन इस फैसले के बाद भी हसीन जहां संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने शमी की लाइफस्टाइल का हवाला देते हुए कहा है कि यह रकम बहुत कम है और उन्होंने ₹10 लाख प्रतिमाह की डिमांड दोबारा दोहराई है। ऐसे में एक बार फिर कोर्ट में अगली टक्कर के संकेत मिल रहे हैं।

mohammed shami wife hasin jahan photo

कोर्ट का आदेश क्या कहता है?
कोलकाता हाई कोर्ट ने शमी को हर महीने ₹4 लाख का अलाउंसी देने का निर्देश दिया है। इसमें से ₹1.5 लाख हसीन जहां को और ₹2.5 लाख उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह आदेश छह साल से चली आ रही कानूनी लड़ाई का अब तक का सबसे बड़ा मोड़ माना जा रहा है।


हसीन जहां ने क्या कहा?
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में हसीन जहां ने कहा कि, 'जिस तरह की लाइफस्टाइल वह जीते हैं, उसके मुकाबले ₹4 लाख बहुत कम है। हमने चार साल पहले ₹10 लाख मांगा था। अब महंगाई और बढ़ गई है, इसलिए हम फिर वही मांग करेंगे।' उन्होंने फैसले को 'बड़ी जीत' बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बेटी की परवरिश और जरूरतों को देखते हुए यह रकम पर्याप्त नहीं है।

वकील का क्या कहना है?
हसीन जहां के वकील इम्तियाज अहमद ने NDTV से बातचीत में बताया कि यह आदेश लंबे संघर्ष में एक बड़ी कामयाबी है, लेकिन फाइनल ट्रायल में यह रकम बढ़कर ₹6 लाख तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि, ट्रायल कोर्ट में अगली सुनवाई में यह गुजारा भत्ता बढ़ाया जा सकता है।'

हालांकि अदालत का फैसला हसीन जहां के पक्ष में गया है, लेकिन उनकी मांग यहीं नहीं रुक रही। उनकी नई डिमांड ने इस विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। ऐसे में लोगों की निगाहें इसी पर टिकी हैं कि क्या हसीन जहां फिर से इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी और क्या शमी को ₹6 लाख या ₹10 लाख महीना देना पड़ सकता है?

हसीन जहां और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली। हसीन जहां ने 2018 में घरेलू हिंसा और व्यभिचार (Adultery) के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। तभी से यह मामला मीडिया और कोर्ट दोनों में बना हुआ है।

कपल के अशांत रिश्ते पर लोगों की नजर
जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कई लोगों का मानना ​​है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+