'जिस ट्रॉफी को उठाने के लिए...' आखिरकार फूट पड़ा शमी का गुस्सा, मिचेल मार्श को जमकर लताड़ा
Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पराजित कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार चैम्पियन बनकर रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। जीतने के बाद कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिसे हर खेल प्रेमी ने नापसंद किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ऐसी हरकतें देखने को मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मिचेल मार्श को ट्रॉफी के ऊपर पाँव रखकर बैठे हुए देखा गया था। यह फोटो चारों तरफ फ़ैल गई थी। खुद आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह फोटो लगाई थी। मिचेल मार्श की हरकत के बाद फैन्स बुरी तरह भड़क गए थे।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी मार्श की इस हरकत को पसंद नहीं किया है। शमी ने इस पर नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में शमी ने मार्श की इस फोटो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शमी ने कहा कि जिस ट्रॉफी के लिए सभी टीमें खेलती हैं, उस पर पैर रखने से मैं दुःखी हूं। इस ट्रॉफी को उठाने का सपना आप देखते हो। इस (पाँव रखने वाली) हरकत ने मुझे बिलकुल खुश नहीं किया है।
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों को ख़ासा परेशान किया। टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्याद 24 विकेट अपने नाम किये। वह टॉप विकेट टेकर रहे। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा थे। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को 6 विकेट से मैच में हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम लगातार 10 मैचो में जीत दर्ज करने के बाद ग्यारहवें मैच में हार गई। फाइनल में हार का दुःख हर खिलाड़ी को हुआ। अब भी खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों की तरह फैन्स भी निराश हुए। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने फाइनल के बाद टीम के ड्रेसिंग रूप में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications