क्या सचमुच सगाई करने जा रहे मोहम्मद शमी? शेयर किया वीडियो तो खुशी से झूम उठे फैंस
Mohammed Shami shares video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बीच शमी को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आती रही है। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट में मोहम्मद शमी की सगाई को लेकर दावा किया जा रहा है।
क्या सचमुच सगाई करने जा रहे मोहम्मद शमी?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मोहम्मद शमी सच में सगाई करने जा रहे हैं? तो हम आपको बताते कि ऐसा कुछ रियल में नहीं होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ मोहम्मद शमी की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है। लेकिन ये सभी तस्वीर फेक है जिसे फोटोशॉप का प्रयोग कर बनाया गया है।

सानिया मिर्जा के साथ जुड़ा नाम
मोहम्मद शमी के नाम को लगातार सानिया मिर्जा से जोड़ा जा रहा है। मोहम्मद शमी के साथ सानिया मिर्जा की शादी की अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जिसे देखकर क्रिकेट फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं। इन दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया गया कि इन दोनों खेल सितारों ने शादी कर ली है। लेकिन बाद में महज एक अफवाह साबित हुई।
शमी ने शेयर किया वीडियो
इस बीच मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद शमी इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। शमी इस वीडियो में कसरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शमी ने वीडियो के साथ् कैप्शन में लिखा कि हर दिन मजबूत होने का चांस है।
खुशी से झूम उठे फैंस
शमी के इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। भारतीय क्रिकेट टीम को भी मोहम्मद शमी की जरूरत है। मोहम्मद शमी के फैंस भी उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक मोहम्मद शमी मैदान में वापसी करने में कामयाब होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications