'जलने वाले हमेशा...,' मोहम्मद शमी ने दर्दभरे दिनों को किया याद, मुश्किल वक्त और मानसिक स्वास्थ्य पर कही ये बात

ICC World Cup Final: आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद से मोहम्मद शमी पूरे देश में छाए हुए हैं। टूर्नामेंट में शमी अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। फाइनल के बाद से शमी की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, इस बीच अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है।

PUMA के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में एंकर ने मोहम्मद शमी से पूछा कि 'आपके जीवन में बहुत मुश्किल समय भी रहा है। आपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात की है। यह अच्छी बात है। जब आप मानसिक स्वास्थ्य के उस दौर से गुजर रहे थे, थोड़े मुद्दे थे, जब आप कठिन समय से गुजर रहे थे, जब आपके पास समस्याएं थीं तो आप उस दौरान क्या सोच रहे थे?'

mohammed shami

मोहम्मद शमी ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, 'शुरू मैं तो बहुत मुश्किल था, क्योंकि मेरे जीवन में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। कभी कोई झमेला नहीं था। हमारा एक साधारण परिवार है। यह मुश्किल और तनावपूर्ण समय था।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'यदि आप झूठे हैं तो आप भाग जाएंगे। मुझे हमेशा विश्वास था कि सच सामने आएगा। मैंने कहा था कि मुझे जहां भी बुलाया जाएगा मैं वहां जाऊंगा। मैंने सब कुछ देखा है।' हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मोहम्मद शमी किस घटना के बारे में बात कर रहे थे, पिछले कुछ वर्षों में वह काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं- फिर चाहे वह उनका प्रोफेशनल जीवन हो या उनका पर्सनल जीवन।

जब शमी से पूछा गया कि उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए क्या किया है, तो उन्होंने आगे बताया कि, 'मैं चार-छह दिनों तक बहुत परेशान रहा। परिवार ने मेरा साथ दिया। मैंने सोचा कि मुझे शुरू से शुरुआत करनी होगी। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। आप हमेशा सामने वाले को चीजें नहीं समझा सकते।' जब आप चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करते हैं, तो उसके उलट होता है। मैंने किसी के साथ ऐसा कुछ नहीं किया है। मुझ पर गलत आरोप लगाया गया था। तो, मैं खुद को क्यों रोकूं।'

वह मुश्किल समय था, लेकिन मैं भागा नहीं। मेरा परिवार मेरे साथ था। आज की दुनिया ऐसी हो गई है कि आप थोड़े से भी सक्सेसफुल हो गए हो तो आपको खींचने वाले ज्यादा हो जाएंगे और सपोर्ट करने वाले कम होंगे। आज के समय में ईर्ष्यालु लोग अधिक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+