मोहम्मद शमी या हसीन जहाँ, कौन है दोनों में ज्यादा पढ़ा-लिखा, किसकी डिग्री पड़ती है भारी
Mohammed Shami and Hasin Jahan: भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने बालों और स्टाइल को लेकर चर्चा में है। हाल ही में शमी ने नई हेयर स्टाइल अपनाई है। इससे पहले उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। उनके फैशन को लेकर फैन्स भी खुश हैं। हालांकि चोट से रिकवर नहीं हो पाने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उनको नहीं चुना गया।
शमी की पत्नी हसीन जहाँ उनके ऊपर अक्सर आरोप लगाती रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर वह कुछ न कुछ पोस्ट करके सुर्ख़ियों में रहती हैं। एक पोस्ट करते हुए शमी के ऊपर हसीन जहाँ ने निशाना साधा है। क्लिप में वॉइस ओवर किया गया है जिसमें कहा गया कि मर्द पसंद करके प्यार करता है जबकि लड़की भरोसा करके।

शमी और हसीन जहाँ ने लव मैरिज की थी, अफेयर के बाद शादी हुई थी। कई बार शमी पर व्यंग्य कसते हुए हसीन जहाँ उनको अनपढ़ तक कह चुकी हैं। दोनों में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है, यह जानने का प्रयास आज करते हैं।
हसीन जहाँ की शिक्षा
शमी की पत्नी हसीन जहाँ की शिक्षा कोलकाता में हुई। उनकी स्कूली शिक्षा कटुवा के भारती भवन में हुई। स्कूल के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कोलकाता के एक कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के समय ही उनकी रूचि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगी।
बाद में हसीन जहाँ ने मॉडलिंग में कदम रखा। आईपीएल के दौरान ही उनकी मुलाक़ात शमी से हुई, दोनों में प्यार हुआ और शादी हो गई। हसीन जहाँ ने शादी करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी।
मोहम्मद शमी कहाँ तक पढ़े
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज शमी उत्तर प्रदेश से आते हैं और पिता एक किसान थे। ऐसे में उनकी शिक्षा ज्यादा नहीं हो पाई। यूपी के अमरोहा जिले के सहसपुर के रहने वाले शमी ने 15 साल की उम्र में ही क्रिकेट एकेडमी जाना शुरू कर दिया था। मुरादाबाद के आमिर हसन खान पीजी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले शमी 10वीं तक ही पढ़ाई कर पाए।
खेल के कारण उन्होंने पढ़ना छोड़ दिया और इस सफर में उनके पिता ने सपोर्ट किया। इस तरह शमी शिक्षा से दूर हो गए लेकिन खेल में अपना नाम बना लिया। हसीन जहाँ उनसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं लेकिन आज उनको शमी के कारण ही जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications