'1000 बार बोलो जय श्री राम, क्या दिक्कत है', मोहम्मद शमी ने दिखाया आईना, राम मंदिर पर भी कही बड़ी बात
Mohammed Shami:भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में देखा गया था। जहां उन्होंने इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से लेकर देश-दुनिया के बारे में भी बहुत कुछ कहा।
मोहम्मद शमी ने अपने इस इंटरव्यू में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के संबंध में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी ने अयोध्या के राम मंदिर पर भी अपनी बात कही है।

न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम 'चौपाल' में मोहम्मद शमी ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के सवाल का एक बोल्ड जवाब दिया। मोहम्मद शमी ने कहा, ''हर धर्म में आपको 5-10 लोग ऐसे मिलेंगे जो किसी को पसंद नहीं करते। जिनकी आपस में नहीं बनती है। मुझे उस पर कोई आपत्ति नहीं है और ना ही कोई परेशानी है।''
मोहम्मद शमी ने राम मंदिर पर क्या कहा?
मोहम्मद शमी ने आगे कहा, 'जहां तक 'सजदा' का सवाल है, जैसे साष्टांग प्रणाम का विषय उठा... तो अगर आपका मंदिर (राम मंदिर) बन रहा है तो आप 1000 बार जय श्री राम बोलिए। जय श्री राम बोलने में क्या समस्या है? इसे हजार बार बोलिए। 1000 बार जय श्री राम बोलिए किसे फर्क पड़ता है। अगर मैं चाहूं तो हजार बार अल्लाहु अकबर का कहूंगा, इससे भी क्या फर्क पड़ता है? इससे किसी को कुछ नहीं मिलता है।''
मोहम्मद शमी का ये बयान वायरल हो गया है। जिसपर कई फैंस ने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम करने वालों को शमी ने आईना दिखाया है।
मोहम्मद शमी बोले- हिंदू हो या मुसलमान, सबको हक बराबर है
मोहम्मद शमी ने कहा कि, जहां तक सवाल हिंदू हो या मुसलमान का है तो, हक सबको बराबर मिले हुए हैं। अगर यहां पर कोई दिक्कत होती, या हमें यहां पर कोई परेशानी होती है, तो हम भी नहीं होते...। यहां जहां पर किसी नॉन-मुस्लिम को परेशानी होगी , तो वह वहां पर नहीं रह सकता है। कुछे चीजें सोशल मीडिया पर क्रिएट कर दी जाती है।''
मोहम्मद शमी ने कहा, 'मेरे गांव में आधे मुस्लिम और आधे हिंदू हैं....फिर भी हमारे सब-दूसरे के त्यौहारों में जाते हैं। हम होली में उनके यहां जाते हैं, खाना खाकर आते है। हर समाज में ऐसे लोग होते हैं। हर आदमी की सोच अलग है। अब लोगों मेरे ऊपर भी सवाल उठाते हैं। लेकिन हम उसका कुछ नहीं कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications