'एक तो कम जिंदगानी, उस पर भी कम है जवानी', हसीन जहां की नई तस्वीर वायरल, लोगों ने लिए मजे
Mohammed Shami ex wife Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।
हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (Mohammed Shami ex wife Hasin Jahan)
हसीन जहां ने मसाज करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही हसीन जहां ने लिखा कि हफ्ते में एक बार मसाज कराने से डॉक्टर दूर रहता है। हसीन जहां की ये तस्वीर कुछ फैंस को पसंद नहीं आ रही है। फैंस हसीन जहां को लेकर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर में यूजर्स ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शमी भाई अब नहीं मानने वाले हैं।

एक तो कम जिंदगानी, उस पर भी कम है जवानी
एक अन्य तस्वीर को शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा कि मेरी लाइफ का फंडा। जिंदगी बहुत कम दिनों की है जवानी उसमें भी कम दिनों की है, गरीबी में ही जियो लेकिन मस्त जियो। मस्त जियो मतलब ये नहीं कि कुकरम में, हैवानियत में, क्राइम में मजा आ रहा है तो ये गलतिया घट्यापन करो। सभ्य समाज में जीने के लिए इंसानियत का नियम बना हुआ है उसे कभी नहीं तोड़ना चाहिए।जो तोडेगा उसकी खबर सनसनी या क्राइम पेट्रोल में दिखेगा।
2014 में हसीन जहां ने की थी शादी
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। शमी ने अपने करियर की शुरुआत में ही हसीन से शादी करने का फैसला लिया। शमी और हसीन की शादी 2014 में हुई थी। उस समय हसीन जहां और शमी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। हालांकि पांच साल बाद 2019 में हसीन जहां और मोहम्मद शमी का तलाक हो गया। अदालत ने उनके तलाक को मंजूरी दी और दोनों अपने-अपने रास्ते पर चले गए। तलाक के बाद भी हसीन जहां लगातार शमी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधने का काम करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications