हसीन जहां बोलीं- पहले मुझे बदनाम किया, अब मेरी जिंदगी...., अफसोस है लोग बस तमाशा देखते हैं...

Hasin Jahan shared a post on Instagram: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हो चुकी उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में थे। ऐसे में हसीन जहां भी लगातार शमी को लेकर बयानबाजी करती नजर आईं। जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा।

मुझे बदनाम किया जा रहा: हसीन जहां ने अपनी एक खबर के लिंक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। हसीन जहां ने लिखा कि जो लोग समाज के अपराध को जानते हैं और समझते हैं, देखिये किस तरह से मुझे झूठा बदनाम करने के लिए झूठ बोला जा रहा है। हर एक झूठी खबर फैलाई जा रही है, समाज में मुझे बदनाम करने की साजिश को अंजाम दि जा रहा है।

Mohammed Shami 1

मीडिया माफिया को किया था हायर: हसीन जहां ने आगे लिखा कि उमेश नाम के एक मीडिया माफिया को शमी अहमद ने 2018 में हायर किया था। उसके बाद मीडिया मैनेज कर के मुझे झूठा बदनाम करना जारी रखा है। मैंने शमी अहमद पर कोई भी झूठा आरोप नहीं लगाया है और न ही झूठा कोई केस किया है। जो कुछ मेरे साथ शमी अहमद और उसके परिवार वालों ने अत्याचार किया। वहीं मैंने दुनिया के सामने लाने का काम किया।

कोर्ट से शमी अहमद को अभी तक कोई भी क्लीन चिट नहीं मिली है और न ही मुझ पर आरोप लगाया गया है। लेकिन बिकाऊ और प्रबंधित मीडिया जज बनकर मुझे झूठा साबित करने में लगी है। अब माफ़ी मांगिए कि अपराधियों का साथ क्या देना चाहिए? जो समाज को गुमराह कर रहे हैं। मुझे और मेरे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे समाज का क्या बस यही अस्तित्व रह गया है जिसके पास पैसा है वो कुछ भी करेगा और समाज के लोग खामोशी से तमाशा देखेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+