मोहम्मद शमी की रफ़्तार के आगे झुकी BCCI! टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, इस सीरीज में मचेगा शोर
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मैदान पर वापसी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पिछले काफी समय से चोट और फिटनेस के कारण टीम से बाहर चल रहे शमी को लेकर बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, शमी की नजरें अब सीधे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं और मैनेजमेंट ने उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम से बाहर रहने के दौरान मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में एक्टिव दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वापस लाया जा सकता है।

चोट और रिकवरी का लंबा सफर
मोहम्मद शमी को 2023 वर्ल्ड कप के दौरान ही टखने (Ankle) में चोट लगी थी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्हें लंदन में सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, उनकी वापसी में उम्मीद से ज्यादा समय लगा क्योंकि रिकवरी के दौरान उनके घुटने में सूजन की समस्या आ गई थी।
नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में उन्होंने अपना रिहैब पूरा किया है। शमी ने खुद सोशल मीडिया पर गेंदबाजी अभ्यास के वीडियो साझा कर अपनी फिटनेस का सबूत दिया।
क्यों जरूरी है शमी की वापसी?
भारतीय टीम ने पिछले कुछ अहम मुकाबलों में महसूस किया है कि जसप्रीत बुमराह के साथ शमी जैसा अनुभवी पार्टनर होना कितना जरूरी है। शमी की 'सीम पोजीशन' और पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने की कला का फिलहाल भारत में कोई तोड़ नहीं है।
2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होना है, जहाँ की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं, ऐसे में शमी का अनुभव वहां भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। साल 2023 में भारत में खेले गए एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भी शमी ने धमाल मचा दिया था।
मोहम्मद शमी के आंकड़े
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का अंतरराष्ट्रीय करियर निरंतरता और घातक गेंदबाज़ी का बेहतरीन उदाहरण रहा है। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 64 मैच खेलते हुए 229 विकेट चटकाए हैं, जहां उनकी सटीक लाइन-लेंथ और सीम मूवमेंट उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। वनडे फॉर्मेट में शमी ने 108 मैचों में 206 विकेट लेकर भारत की गेंदबाज़ी को उंचाई पर पहुंचाया है, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी उन्होंने 25 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications