मोहम्मद शमी और मियां भाई के धांसू रिएक्शन, पाकिस्तान की ठुकाई पर दिया गया बयान कर देगा सीना चौड़ा
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेकर दुनिया को दिखा दिया कि हमें छेड़ने पर हम छोड़ते नहीं हैं। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक करते हुए भारत ने रातोंरात तहलका मचाने का काम किया है।
भारतीय सेना के शौर्य को लेकर क्रिकेट जगत से कई बड़ी प्रतिक्रियाएं आई हैं। अब तक सचिन, रैना, सहवाग जैसे बड़े क्रिकेटरों ने भारतीय सेना के तारीफ में कसीदे पढ़े थे। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है।

शमी ने दिखाया सपोर्ट
शमी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सेना का गुणगान किया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने विपरीत परिस्थितियों को एक शक्तिशाली 'फतह' के क्षण में बदल दिया। खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और पराक्रम हम सभी को गर्वित करता है।
सिराज भी नहीं रहे पीछे
शमी की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उधर मियाँ भाई के नाम से मशहूर मोहम्मद सिराज ने भी स्टोरी डाली। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर लिखी हुई तस्वीर पोस्ट की, जिसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। सिराज ने भी सेना के साथ अपना सपोर्ट दर्शाया।
पर्यटकों की मौत का बदला
गौरतलब है कि जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा और उबाल था। पाकिस्तान के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग देशवासियों ने की थी। अब भारत ने एक्शन लेकर आतंकियों को उनकी जगह दिखा दी।
भारत के हमले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स की सुरक्षा पर नजर रखने की बात कही है। बांग्लादेश के प्लेयर्स पीएसएल में खेल रहे हैं। कुछ दिनों बाद पाकिस्तान दौरे पर उनकी टीम भी जाने वाली है। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड स्थिति को मोनिटर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications