जब बाबर आजम ने पेप्सी का एड छोड़ने की दी थी धमकी, मोहम्मद रिजवान ने बताया क्या था किस्सा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का पेप्सीको कंपनी के साथ हाल ही में किया गये कॉमर्शियल एड सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक वक्त ऐसा गया था जब बाबर आजम पेप्सीको के साथ अपने करार को तोड़ने वाले थे। मोहम्मद रिजवान ने इसके पीछे का कारण भी बताया और वो कहानी भी सुनाई जिसकी वजह से वो ऐसा करने वाले थे।

Babar Azam
Photo Credit: Screenshot

गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहम्मद रिजवान से जब बाबर आजम की महानता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बाबर की तारीफ करते हुए कहा कि वो मैदान पर एक बेहतरीन क्रिकेटर के साथ ही मैदान के बाहर भी बेहतरीन इंसान हैं।

और पढ़ें: 'हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला', वसीम जाफर ने लॉर्डस टेस्ट में गेंदबाजों की तारीफ करने पर साधा निशाना

मैदान के बाहर भी शानदार हैं बाबर आजम

मैदान के बाहर भी शानदार हैं बाबर आजम

रिजवान ने कहा,'यह सबके सामने है, मैं इससे ज्यादा उनकी तारीफ में क्या कह सकता हूं। वह बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। उनका उद्देश्य पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और लोग उन्हें इसके लिये काफी प्यार भी करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मैं जिस बारे में बात करना चाहूंगा वो है क्रिकेट के बाहर किये गये उनके कामों पर है। सारी दुनिया उनकी कवर ड्राइव की फैन है लेकिन उनमें वो काबिलियत है जो एक क्रिकेटर के तौर पर ही सीमित नहीं रहता है।'

रिजवान ने बताया बाबर क्यों छोड़ रहे थे एड

रिजवान ने बताया बाबर क्यों छोड़ रहे थे एड

पाकिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने ज्यादा सस्पेंस न रखते हुए एक घटना का खुलासा किया और उसे बाबर आजम का बड़ा बलिदान बताया और कहा कि ऐसा करने के लिये बहुत दम चाहिये।

उन्होंने कहा,'उन्होंने हाल ही में एक बड़ा बलिदान दिया। वो एक एड की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने कुछ अजीब करने को कहा गया। चलिये ठीक है मैं बता देता हूं। वो पेप्सी की एड शूट कर रहे थे और उस वक्त रमजान चल रहे थे। इस दौरान मैनेजमेंट ने उनसे वो ड्रिंक पीने को कहा लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया और कहा कि वो पेप्सी की एड छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस कॉमर्शियल को छोड़ देंगे लेकिन वो यह नहीं करेंगे। यह बात छोटी हो सकती है लेकिन वो यह बलिदान देने को तैयार थे। जो ऑफर उन्हें दिया गया था वो सबके साथ होता है लेकिन जब कोई ऐसे ऑफर को छोड़ देता है तो वो उसकी महानता के बारे में बयान करता है।'

बाबर-रिजवान की जोड़ी ने 2021 में मचाया धमाल

बाबर-रिजवान की जोड़ी ने 2021 में मचाया धमाल

गौरतलब है कि यह कामर्सियल दोनों पक्षों के सहमत हो जाने के बाद पूरा हो गया और फिलहाल फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। रिजवान और बाबर की बात करें तो उनके लिये साल 2021 काफी शानदार बीता है। जहां पर रिजवान ने टी20 क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये और एक कैलेंडर ईयर में 2000 रन (2036) बनाने वाले पहले बैटर बने तो वहीं पर पाकिस्तान के लिये खेलते हुए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन (1326) बनाने वाले बैटर भी बने। इसके साथ ही वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बैटर बनें। रिजवान और बाबर ने 2021 में टी20 प्रारूप के दौरान 6 शतकीय साझेदारियां भी की जो कि किसी भी जोड़ी की ओर से इस प्रारूप में बनाई गई सबसे ज्यादा साझेदारियों का रिकॉर्ड भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+